होमएग्ज़ाम्समार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी   - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo
एग्ज़ाम्स

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी   - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) ने पांच महीने बाद भी बीटेक और डिप्लोमा परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं…

23 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी  
 - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

सौजन्य से:- Jagran

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) ने पांच महीने बाद भी बीटेक और डिप्लोमा परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं किए हैं, जिससे 40,000 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

HighLights

- JUT ने पांच महीने बाद भी परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए।

- झारखंड के 40 हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), रांची के सुस्त रवैये के कारण करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य दांव पर लग गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीटेक प्रथम सेमेस्टर (बैच 2025-29), बीटेक तृतीय सेमेस्टर (बैच 2024-28) और एनईपी डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर (बैच 2025-28) की परीक्षाएं मार्च 2026 में ही पूरी कराई जा चुकी थीं।

परीक्षा संपन्न हुए लगभग पांच महीने का लंबा वक्त गुजर चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक परिणाम जारी करने में नाकाम रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस बीच विद्यार्थियों के अगले सेमेस्टर के इम्तिहान भी लिए जा चुके हैं, फिर भी पिछले सत्र के नतीजों का कोई अता-पता नहीं है।

विद्यार्थियों के सामने खड़ी प्रमुख समस्याएं

ई-कल्याण छात्रवृत्ति पर संकट: राज्य सरकार की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण और कालेज स्तर पर सत्यापन के लिए पिछले सेमेस्टर का उत्तीर्ण अंकपत्र अनिवार्य होता है। परिणाम लंबित रहने से हजारों जरूरतमंद व आरक्षित वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति रद होने की स्थिति बन गई है।

बैकलाग को लेकर भारी संशय: रिजल्ट न आने से छात्र इस असमंजस में हैं कि वे किस विषय में सफल हुए हैं और किसमें बैक लगी है। इससे आगे के बैक पेपर फार्म भरने और अध्ययन की तैयारी की रणनीति बनाना पूरी तरह बाधित हो गया है।

पांच महीने बीत जाने के बाद भी रिजल्ट न मिलने के कारण अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है। छात्र लगातार मानसिक दबाव और पारिवारिक सवालों का सामना करने को मजबूर हैं।

नई शिक्षा नीति के कारण बहुत कुछ देखना पड़ रहा है। रिजल्ट न आने से कोई परेशानी नहीं होती है छात्रों को। वे अगले सेमेस्टर में पढ़ने लगते हैं। अंतिम सेमेस्टर व परीक्षा समय से होती है और रिजल्ट भी समय से आ जाता है। इसलिए बीच में देरी का प्रभाव अंत नहीं पड़ता है। यह तकनीकी संस्थान है। इसका दूसरे विवि से तुलना नहीं की जा सकती है।

-डॉ. डीके सिंह, कुलपति, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय।

यह भी पढ़ें- रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में शुरू हुई एक वर्षीय पीजी की पढ़ाई, ईस्ट जोन में बना पहला कॉलेज

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट
एग्ज़ाम्स

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल
 - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon
एग्ज़ाम्स

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा:  10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त
एग्ज़ाम्स

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका
 - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
एग्ज़ाम्स

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

ताज़ा ख़बरें