सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस? CBSE Class 12 Board Exam 2026: पश्चिम एशिया के सात देशों में युद्ध की वजह से रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद विशेष मूल्य…

सौजन्य से:- Amar Ujala
सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
CBSE Class 12 Board Exam 2026: पश्चिम एशिया के सात देशों में युद्ध की वजह से रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद विशेष मूल्यांकन से मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अब फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सीबीएसई 40 विषयों में परीक्षा कराएगा।
विस्तार
CBSE Class 12 Board Exam 2026: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के सात देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इन देशों में बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। इन देशों में 40 विषयों की परीक्षाएं रद्द हुई थीं। इनमें 20 अकादमिक विषय भी शामिल थे।
परीक्षाएं रद्द होने के बाद प्रभावित छात्रों के परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई ने 27 मार्च को विशेष मूल्यांकन योजना जारी की थी। इसी योजना के आधार पर पश्चिम एशियाई देशों के सभी नियमित छात्रों के परिणाम 13 मई को भारत और विदेशों के अन्य 12वीं के छात्रों के साथ घोषित किए गए थे।
अब किन छात्रों को फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा?
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि विशेष मूल्यांकन योजना के तहत जिन छात्रों के परिणाम घोषित किए गए थे और जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें अब उन विषयों में परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिनकी परीक्षा पहले नहीं हो सकी थी। निजी छात्रों के परिणाम भी इसी मूल्यांकन योजना के तहत बाद में घोषित किए गए थे।
40 विषयों में होगी परीक्षा, छात्र अपनी पसंद के विषय चुन सकेंगे
सीबीएसई अब पश्चिम एशियाई देशों के उन सभी 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा कराएगा, जिनके परिणाम विशेष मूल्यांकन योजना के तहत घोषित किए गए हैं।
यह परीक्षा पहले रद्द किए गए 40 विषयों में होगी। छात्र अपनी पसंद के विषयों में परीक्षा दे सकेंगे। सीबीएसई के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम अंतिम माना जाएगा। यह पहले घोषित परिणाम की जगह लेगा।
परीक्षा की तारीख कब आएगी?
सीबीएसई ने अभी परीक्षा की तारीख और डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तारीख और डेटशीट की जानकारी दी जाएगी।
क्या परीक्षा के लिए फिर से फीस देनी होगी?
- नहीं। पात्र छात्रों से परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- परीक्षा फॉर्म पात्र छात्रों को सीधे जमा करना होगा।
- इसके लिए किसी अन्य माध्यम से फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र में नहीं होगा बदलाव
- सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा केंद्र पहले वाले ही रहेंगे। यानी छात्रों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा।
- बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
ताज़ा ख़बरें
- Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
- CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
- हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
- बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns
- CBSE 10-12वीं के सैंपल पेपर जारी, मार्किंग स्कीम भी हुई जारी
- राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल
- काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित

