पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका सीबीएसई पश्चिम एशिया में रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से आयोजित करेगा। विशेष मूल्यांकन योजना से असंतुष्ट छात्रो…

सौजन्य से:- Jagran
पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका
सीबीएसई पश्चिम एशिया में रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से आयोजित करेगा। विशेष मूल्यांकन योजना से असंतुष्ट छात्रों ...और पढ़ें
HighLights
- पश्चिम एशिया में रद्द 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी आयोजित।
- विशेष मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा परीक्षा का अवसर।
- 40 विषयों में परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण रद हुईं सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब दोबारा आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए 40 विषयों में परीक्षा कराने का फैसला किया है, जिनके परिणाम विशेष मूल्यांकन योजना के तहत घोषित किए गए थे और जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सीबीएसई ने मार्च में पश्चिम एशिया के सात देशों में बोर्ड परीक्षाएं रद कर विशेष मूल्यांकन योजना जारी की थी। इसके तहत बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 12वीं के 40 विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। इनमें 20 अकादमिक विषय शामिल थे।
पुराने परिणाम की जगह नया परिणाम होगा मान्य
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि प्रभावित नियमित छात्रों के परिणाम विशेष मूल्यांकन योजना के तहत 13 मई को भारत और विदेशों के अन्य छात्रों के साथ घोषित किए गए थे। इन देशों के निजी छात्रों के परिणाम भी बाद में इसी योजना के तहत जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन योजना में यह प्रविधान किया गया था कि जिन छात्रों को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं है, उन्हें उन विषयों में परीक्षा देने का अवसर दिया जा सकता है, जिनकी परीक्षा पहले नहीं हो सकी थी। इसी प्रावधान के तहत अब परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
छात्र अपनी पसंद के विषय में दे सकेंगे परीक्षा
सीबीएसई के अनुसार, विशेष मूल्यांकन योजना के तहत परिणाम पाने वाले 12वीं के छात्र पहले रद किए गए 40 विषयों में से अपनी पसंद के विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा में प्राप्त परिणाम अंतिम माना जाएगा और यह पहले जारी किए गए परिणाम की जगह लेगा।
परीक्षा की तारीख और विस्तृत डेटशीट छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी। पात्र छात्रों को परीक्षा फार्म सीधे स्वयं जमा करना होगा। इसके लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जिन केंद्रों पर पहले परीक्षा आयोजित होनी थी, वहीं दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अंक सुधार या अन्य परिणाम बाद की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
ताज़ा ख़बरें
- हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
- बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns
- CBSE 10-12वीं के सैंपल पेपर जारी, मार्किंग स्कीम भी हुई जारी
- राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल
- राजस्थान सीईटी की तारीखों में बड़ा बदलाव, 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा का बदला शेड्यूल
- बिहार बोर्ड कक्षा 10 की अर्धवार्षिक गणित परीक्षा 2026-27 का प्रश्न पत्र, आंसर की और समाधान (23 सितंबर)
- काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित

