UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट
MBBS and BDS Admission 2026 Updates: मेडिकल एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। UP NEET UG 2026 की पहली राउंड काउंसलिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा कराई जाएगी। 7 सितंबर 2026 को…

सौजन्य से:- Navbharat Times
MBBS and BDS Admission 2026 Updates: मेडिकल एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। UP NEET UG 2026 की पहली राउंड काउंसलिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा कराई जाएगी। 7 सितंबर 2026 को पहला सीट अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया है। छात्रों को दोबारा चाॅइस भरनी होगी।
UP NEET Counselling MBBS BDS Admission 2026: उत्तर प्रदेश में नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के माध्यम से मेडिकल एडमिशन का इंतजार कर स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। MBBS और BDS में दाखिले की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) को यूपी नीट 2026 की पहली राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया पहला सीट अलॉटमेंट भी रद्द कर दिया गया है। यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के 16 सितंबर के आदेश के बाद लिया गया है। मेडिकल एडमिशन के लिए अब राउंड-1 का नया शेड्यूल जारी किया गया है। यहां विस्तार से इसके बारे में जान लें।
UP में नीट काउंसलिंग का 7 सितंबर का सीट अलॉटमेंट रद्द
उत्तर प्रदेश में NEET UG 2026 के MBBS और BDS प्रथम चरण की काउंसलिंग दोबारा से कराई जा रही है। ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर DGME के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया पिछला सीट अलॉटमेंट अब मान्य नहीं रहेगा। पहले राउंड में सीट हासिल कर चुके उम्मीदवारों को भी नई काउंसलिंग प्रक्रिया में दोबारा शामिल होना होगा।
उन्हें अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की नई चॉइस भरने के साथ उसे निर्धारित समय में लॉक करना जरूरी होगा। आधिकारिक पोर्टल पर इसी के लिए प्रथम चरण की रिवाइज्ड मेरिटल लिस्ट, रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स और शेड्यूल जारी किया गया है।
अब नई चॉइस और संशोधित सीट मैट्रिक्स से होगा सीट आवंटन
इसका मतलब यह है कि पहले आवंटित कॉलेज या सीट को दोबारा मिलना निश्चित नहीं है। नया सीट आवंटन नई चॉइस और संशोधित सीट मैट्रिक्स के आधार पर होगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में हिस्सा लिया था, उन्हें भी इस बार कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं ध्यान से भरनी होंगी। UP NEET पोर्टल पर UG काउंसलिंग के लिए चाॅइस फिलिंग और लाॅकिंग की व्यवस्था उपलब्ध है।
MBBS के मेडिकल कॉलेजों के आरक्षण से जुड़ा मामला
काउंसलिंग में बदलाव का मामला उत्तर प्रदेश के 4 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की MBBS सीटों के आरक्षण से जुड़ा है। ये कॉलेज अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर में स्थित हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में इन 4 संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर उल्लेख है। इन कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स में SC, ST और OBC के लिए निर्धारित हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाया गया था।
अदालत के निर्देश के अनुसार काउंसलिंग में SC के लिए 21 प्रतिशत, ST के लिए 2 प्रतिशत और OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात सामने आई। इसके बाद DGME ने प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए संशोधित कार्यक्रम और संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया।
21 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं नई चॉइस फिलिंग
संशोधित शेड्यूल के तहत प्रथम चरण की काउंसलिंग फिर से शुरू की गई है। उम्मीदवारों को नई चॉइस भरकर उसे निर्धारित समय में लॉक करना होगा। उपलब्ध संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चॉइस फिलिंग की जा सकती है। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को संशोधित सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाना है।
प्राइवेट और सरकारी काॅलेजों में लागू होगी संशोधित प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों को नई प्रक्रिया में सीट आवंटित होगी, वे 23 से 26 सितंबर 2026 के बीच अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह संशोधित प्रक्रिया सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में लागू संबंधित स्टेट कोटा सीटों के लिए है।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
ताज़ा ख़बरें
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी
- AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
- CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
- Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
- CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
- हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
- बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- Delhi: LSR shifts classes online after gangrape near campus, students raise safety concerns

