होमएग्ज़ाम्सबोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sign In Advertisement X केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाने क…

22 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाने के लिए आधिकारिक सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. जो छात्र आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब सीबीएसई की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर इन पेपर्स को देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

क्यों जरूरी हैं ये सैंपल पेपर?

बोर्ड द्वारा जारी ये सैंपल पेपर्स छात्रों को परीक्षा के वास्तविक माहौल और पैटर्न से रूबरू कराने में अहम भूमिका निभाएंगे. इनकी मदद से छात्र यह समझ सकेंगे कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, पेपर का स्ट्रक्चर कैसा होगा और विभिन्न सेक्शन में अंकों को किस तरह बांटा गया है.इसके साथ ही, मार्किंग स्कीम के जरिए छात्रों को यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि उत्तर लिखते समय किन बातों पर ध्यान देना है और एग्जामिनर किस आधार पर नंबर देगा. छात्र पहले खुद सैंपल पेपर हल करके मार्किंग स्कीम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, जिससे उनकी तैयारी का सटीक आकलन हो सके.

पासिंग क्राइटेरिया और असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस सत्र (2026-27) के लिए परीक्षा ढांचे या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मूल्यांकन व्यवस्था और पेपर का डिजाइन पिछले सत्र यानी 2025-26 के नियमों के अनुसार ही रहेगा. छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.

कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर?

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर दिए गए ' सैंपल क्वेशन पेपर (SQP) सेक्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद सत्र 2026-27 का विकल्प चुनें.

अब अपनी कक्षा (क्लास 10th या क्लास 12th)का चयन करें.

विषयों की सूची में से अपने विषय के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

कब आएगी डेटशीट?

फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट (Time Table) जारी नहीं की है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, अक्टूबर 2026 तक बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी होने की उम्मीद है, जिसमें परीक्षा की तारीखों और दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी दी जाएगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त
एग्ज़ाम्स

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका
 - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
एग्ज़ाम्स

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
एग्ज़ाम्स

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
एग्ज़ाम्स

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

ताज़ा ख़बरें