यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon
यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल उत्तर प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों की 4441 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो ...और प…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल
उत्तर प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों की 4441 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो ...और पढ़ें
HighLights
- आयुष पाठ्यक्रमों की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी।
- काउंसलिंग प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।
- सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। एमबीबीएस की दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की कुल 4441 सीटों पर दाखिले के लिए आयुष काउंसलिंग 28 सितंबर से प्रस्तावित है।
उपलब्ध सीट मैट्रिक्स के अनुसार राज्य कोटे में सरकारी कॉलेजों की 1251 सीटें हैं। इनमें बीएएमएस की 363, बीएचएमएस की 766 और बीयूएमएस की 122 सीटें शामिल हैं। वहीं, निजी कालेजों में कुल 3190 सीटें हैं। इनमें बीएएमएस की 2490, बीएचएमएस की 300 और बीयूएमएस की 400 सीटें हैं।
सरकारी कॉलेजों में राज्य कोटे की 1251 और निजी में 3190 सीटें
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया, कॉलेज और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। च्वाइस फिलिंग और सीट आवंटन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी सरल भाषा में समझाया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थी अपनी पसंद के पाठ्यक्रम और कालेज का विकल्प सही तरीके से चुन सकें। पंजीकरण के बाद निर्धारित समय में च्वाइस फिलिंग करनी होगी।
विकल्प लॉक होने के बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटित होने पर निर्धारित समय में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
नीट-2026 के जरिये बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस में होगा प्रवेश
केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति (एएसीसीसी) सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटे की सीटों समेत अपने अधिकार क्षेत्र की सीटों के लिए अलग काउंसलिंग करती है। वहीं, प्रदेश के निजी आयुष कॉलेजों की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग राज्य स्तर पर होगी।
यह भी पढ़ें- UP Weather: आज से बारिश का नया दौर शुरू, लखनऊ समेत 40 जिलों में होगी अच्छी बरसात
यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम
प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार का कहना है कि राज्य में काउंसिलिंग की तैयारी पूरी है। प्रस्तावित तिथि आ गई है, अधिकृत आदेश आते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
ताज़ा ख़बरें
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी
- AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
- CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
- Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
- CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
- हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
- बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- Delhi: LSR shifts classes online after gangrape near campus, students raise safety concerns

