हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम HBSE Supplementary Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अक्तूबर में होने वाली पूरक परीक्षाओं के…

सौजन्य से:- Amar Ujala
हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
HBSE Supplementary Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अक्तूबर में होने वाली पूरक परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 1 से 22 अक्तूबर तक होगी। छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र लाना होगा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी।
विस्तार
HBSE Supplementary Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी ने 10वीं और 12वीं की अक्तूबर 2026 पूरक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। इसके लिए रोल नंबर या पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रोल नंबर भूल गए हैं तो क्या करें?
बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी व्यवस्था बताई है, जिन्हें अपना रोल नंबर याद नहीं है। ऐसे छात्र कुछ जरूरी विवरण दर्ज करके नया पंजीकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:
- पिछला रोल नंबर
- नया रोल नंबर
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- पंजीकरण संख्या
इन विवरणों के जरिए छात्र अपना नया हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षा कब होगी?
हरियाणा बोर्ड की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक यानी 10वीं और 12वीं की अक्तूबर 2026 पूरक परीक्षाएं 1 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में होगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इन परीक्षाओं के लिए कुल 140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कितने विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होंगे?
10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 2026 के लिए कुल करीब 39,537 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें शामिल हैं:
- 25,646 छात्र
- 13,891 छात्राएं
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कितनी देर पहले पहुंचना होगा?
- परीक्षा के दिन छात्रों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा।
- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए छात्र प्रवेश पत्र की रंगीन मुद्रित प्रति जरूर लेकर जाएं।
- प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं।
प्रवेश पत्र में गलती हो तो क्या करें?
अगर प्रवेश पत्र में किसी तरह की गलती या विसंगति दिखाई देती है, तो छात्र उसे नजरअंदाज न करें। बोर्ड के अनुसार, ऐसी स्थिति में छात्रों को बोर्ड कार्यालय जाकर प्रवेश पत्र में सुधार करवाना चाहिए।
परीक्षा हॉल में किन चीजों पर रोक रहेगी?
परीक्षा के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। छात्र इन चीजों को परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं:
- मोबाइल फोन
- कैलकुलेटर
- स्मार्टवॉच
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
इसलिए परीक्षा केंद्र जाने से पहले छात्र अपने सामान की जांच कर लें, ताकि प्रतिबंधित वस्तु साथ न चली जाए।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
ताज़ा ख़बरें
- CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
- बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns
- CBSE 10-12वीं के सैंपल पेपर जारी, मार्किंग स्कीम भी हुई जारी
- राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल
- राजस्थान सीईटी की तारीखों में बड़ा बदलाव, 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा का बदला शेड्यूल
- बिहार बोर्ड कक्षा 10 की अर्धवार्षिक गणित परीक्षा 2026-27 का प्रश्न पत्र, आंसर की और समाधान (23 सितंबर)
- काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित

