RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित आयोग की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून को जारी किया गया था. Published : September 16, 2026 at 6:35 PM IST अजमेर : राजस्था…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
आयोग की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून को जारी किया गया था.
Published : September 16, 2026 at 6:35 PM IST
अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 15 सितंबर को उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के अंतर्गत साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई. इसमें 4019 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है.
आयोग कार्यवाहक सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून को जारी किया गया था. इस अनुसार राजस्थान के पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 3 अगस्त से 13 तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया. शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार अनुसूचित क्षेत्र के 62 और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है. विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
इसे भी पढ़ें. 20 सितंबर को होगी एसआई पुनः परीक्षा, 11 जिलों के 666 केंद्रों पर होगा आयोजन, 17 से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
25 सितंबर तक प्रस्तुत करने होंगे विस्तृत आवेदन-पत्र : गुप्ता ने बताया कि अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर और समस्त आवश्यक शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ 25 सितंबर तक आवश्यक रूप से भिजवाने होंगे. अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों और नियमों के अनुसार की जाएगी. पात्रता की शर्तें नियमानुसार पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग की ओर से रद्द कर दी जाएगी. साथ ही पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा. साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को अवगत करा दिया जाएगा.
एसआई भर्ती परीक्षा 2025 में 1 हजार 76 पद हैं. पूर्व में 1 हजार 15 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था. बाद में संशोधित करके पदों में बढ़ोत्तरी की गई थी. अस्थाई रूप से सफल अभ्यार्थियों को साक्षात्कार की तिथि का इंतजार है. हालांकि, आयोग ने साक्षात्कार की तिथि घोषित नहीं की है. जबकि आयोग ने 25 सितंबर तक अभ्यार्थियों से साक्षात्कार के लिए आवेदन पत्र मांगा है.
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई - magadh university pg admission 2026 deadline extended to sep 21

बिहार बोर्ड इंटर-मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मौका; यहां भरें फॉर्म - bihar board extends inter matric exam form deadline to sept 30

BSEB 12th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल/कंपार्टमेंट परीक्षा की मार्कशीट जारी, कैसे करें प्राप्त?

रेलवे: आरआरबी जेई 2025 भर्ती के सीबीटी-2 का परिणाम जारी, 39 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; आगे क्या होगा?

Bihar School Exam: 2 घंटे की परीक्षा, बोर्ड पर सवाल लिखने में ही निकल रहा समय; बदले पैटर्न से बच्चे परेशान - bihar school exams new pattern causes time pressure for students

Ghatsila News: चाकुलिया: एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा हुई
ताज़ा ख़बरें
- आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता?
- आरपीएससी : एसआई और प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,015 पदों पर 4,019 उम्मीदवार सफल
- NEET में कम स्कोर वालों के लिए सरकारी MBBS सीट पाने का मौका, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी
- आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां
- परीक्षा भवन और स्ट्रांग रूम: बिहार में बनेगा नया इंफ्रा.
- NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, NBEMS Answer Key SOON, Response Sheet at natboard.edu.in
- UP PGT Teacher Exam Date 2026: 15 और 16 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीखें भी जारी
- Common evaluation, fewer schools to improve education

