NEET में कम स्कोर वालों के लिए सरकारी MBBS सीट पाने का मौका, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी
MCC NEET UG Counselling 2026 Schedule OUT: नीट यूजी राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। MCC राउंड-3 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू करेगा और स्ट्रे वैकेंसी के रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
MCC NEET UG Counselling 2026 Schedule OUT: नीट यूजी राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। MCC राउंड-3 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू करेगा और स्ट्रे वैकेंसी के रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू होंगे। नीट यूजी में कम स्कोर वाले जो स्टूडेंट्स अभी तक हाई क्लोजिंग रैंक के चलते एडमिशन नहीं ले पाए थे, वे राउंड-3 या स्ट्रे वैकेंसी में मेडिकल सीट के लिए ट्राई कर सकते हैं।
Medical Admission 2026 | NEET UG Counselling 2026 Round 3: मेडिकल कॉलेज में दाखिला की राह देख रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस (NEET UG) 2026 काउंसलिंग-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन राउंड के जरिए नीट यूजी में कम स्कोर वालों को भी मौका मिल सकता है।
एमएमसी ने नीट यूजी राउंड-2 की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड्स का शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर महत्वूर्ण तारीखें और प्रक्रिया चेक कर सकते हैं।
NEET UG Counselling 2026: 22 सितंबर से शुरू होंगे राउंड-3 के रजिस्ट्रेशन
जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी राउंड-3 की काउंसलिंग प्रक्रिया के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे, जो 27 सितंबर तक चलेंगे। चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 23 से 28 सितंबर तक चलेगी। स्टूडेंट्स को 27 सितंबर शाम 7 बजे से 28 सितंबर दोपहर 12 बजे तक चॉइस लॉक करने का मौका मिलेगा।
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड-3 की महत्वपूर्ण तारीखें
NEET UG 2026 Stray Vacancy Date: स्ट्रे वैकेंसी शेड्यूल
नीट काउंसलिंग राउंड-3 के बाद, बची हुई मेडिकल सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। आमतौर पर नीट एग्जाम में कम स्कोर वालों के लिए भी MBBS-BDS समेत यूजी मेडिकल कोर्स में सीट पाने के लिए यह आखिरी मौका माना जाता है। इस साल यह प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी और 26 अक्टूबर तक चलेगी।
नीट यूजी 2026 स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग शेड्यूल
नीट में कम रैंक वाले न छोड़ें मौका
राउंड-2 की क्लोजिंग रैंक के हिसाब से कम रैंक वाले उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। MCC द्वारा जारी ऑल इंडिया कोटा (15% AIQ) प्रोविनजल सीट अलॉटमेंट के तहत सरकारी मेडिकलों में कट-ऑफ स्कोर या क्लोजिंग रैंक इस प्रकार थी-
नीट यूजी 2026 राउंड 2 काउंसलिंग क्लोजिंग रैंक
MCC NEET UG काउंसलिंग 2026: राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जो उम्मीदवार राउंड 3 में शामिल होने के योग्य हैं, वे MCC की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इन स्टेप्स को फॉलो करके पूरी की जा सकती है-
MCC की ऑफ़िशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
बता दें कि काउंसलिंग राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी के लिए मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों की संख्या और क्लोजिंग रैंक की जानकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ठीक पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Seat Matrix for Round 3' पीडीएफ के तहत दे दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिका जानकारी के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां

परीक्षा भवन और स्ट्रांग रूम: बिहार में बनेगा नया इंफ्रा.

NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, NBEMS Answer Key SOON, Response Sheet at natboard.edu.in

UP PGT Teacher Exam Date 2026: 15 और 16 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीखें भी जारी

गलत जानकारी देने पर निरस्त हो जाएगा परीक्षाफल

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th संभावित डेटशीट जल्द आने की उम्मीद, पिछले साल इस डेट को आ गया था टाइम टेबल - cbse date sheet 2027 tentative date sheet for cbse classes 10 and 12 expected soon here is when the timetable was released last year

CBSE announces special Class 12 re-exams for UAE, GCC students hit by Iran war disruption

RPSC SI PET Result 2026: आरपीएससी एसआई पीईटी रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 4,019 कैंडिडेट चयनित
ताज़ा ख़बरें
- UPSSSC: यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती टाइपिंग टेस्ट के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, जनरल के बराबर रहा OBC-SC और EWS का कटऑफ - upsssc junior assistant result released 46282 candidates shortlisted for typing test cutoff for general obc sc and ews categories remained same
- बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए कॉलेजों की जानकारी लॉक: 667 स्कूलों में से 206 बने थे केंद्र, अब आखिरी सूची का इंतजार - Jaunpur News
- AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result (September 16): Direct Link
- दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News
- NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates
- UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी
- UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted
- Tura Christian College marks 9th Foundation Day, first NEP-2020 batch of 68 students graduates

