आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां
आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित शेड्यूल…

सौजन्य से:- Amar Ujala
आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और आगे के अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न पदों के लिए संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत विभिन्न पदों को भरा जाएगा।
कब होगी परीक्षा?
आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) 27, 28 और 30 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
कब जारी होगी सिटी स्लिप?
नोटिस में बताया गया है कि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देखने तथा ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से करीब 10 दिन पहले सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा की तारीख से करीब चार दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होगी।
परीक्षा केंद्र पर आधार से होगा सत्यापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले RRB की आवेदन वेबसाइट पर लॉगिन करके आधार के जरिए अपनी पहचान का सत्यापन कर लें।
परीक्षा से पहले आधार अनलॉक रखें
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह भी सुनिश्चित करना होगा कि UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक हो। आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, नवीनतम फोटो और जरूरी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट होनी चाहिए। जन्म तिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए।
RRB ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। भर्ती प्रक्रिया CBT और मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।
जूनियर इंजीनियर स्टेज-I का एग्जाम पैटर्न
CBT-I में गलत जवाब पर कटेंगे अंक
इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सवालों के जवाब सावधानी से देने होंगे। CBT-I में अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40%, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और एससी उम्मीदवारों को 30%, जबकि एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। CBT-I में सफल उम्मीदवारों को ही स्टेज-II परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और इसकी जानकारी रिजल्ट के माध्यम से दी जाएगी।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 04/2026 से संबंधित ई-कॉल लेटर/एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा एडमिट कार्ड खोलें और उसमें दी गई जानकारी जांच लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आरपीएससी : एसआई और प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,015 पदों पर 4,019 उम्मीदवार सफल

NEET में कम स्कोर वालों के लिए सरकारी MBBS सीट पाने का मौका, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी

परीक्षा भवन और स्ट्रांग रूम: बिहार में बनेगा नया इंफ्रा.

NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, NBEMS Answer Key SOON, Response Sheet at natboard.edu.in

UP PGT Teacher Exam Date 2026: 15 और 16 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीखें भी जारी

गलत जानकारी देने पर निरस्त हो जाएगा परीक्षाफल

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th संभावित डेटशीट जल्द आने की उम्मीद, पिछले साल इस डेट को आ गया था टाइम टेबल - cbse date sheet 2027 tentative date sheet for cbse classes 10 and 12 expected soon here is when the timetable was released last year

CBSE announces special Class 12 re-exams for UAE, GCC students hit by Iran war disruption
ताज़ा ख़बरें
- RPSC SI PET Result 2026: आरपीएससी एसआई पीईटी रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 4,019 कैंडिडेट चयनित
- UPSSSC: यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती टाइपिंग टेस्ट के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, जनरल के बराबर रहा OBC-SC और EWS का कटऑफ - upsssc junior assistant result released 46282 candidates shortlisted for typing test cutoff for general obc sc and ews categories remained same
- बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए कॉलेजों की जानकारी लॉक: 667 स्कूलों में से 206 बने थे केंद्र, अब आखिरी सूची का इंतजार - Jaunpur News
- AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result (September 16): Direct Link
- दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News
- NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates
- UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी
- Clash breaks out between student groups of DU's Satyawati College in Bharat Nagar; vehicles damaged

