होमएग्ज़ाम्सआरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता?
एग्ज़ाम्स

आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता?

आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता? राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम जारी कर दिया है। पर…

16 सितंबर 2026 को 10:02 am बजे
आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता?

सौजन्य से:- Amar Ujala

आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता?

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 4,019 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 13 अगस्त तक किया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल से परिणाम सूची डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देखकर परिणाम की जांच कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें पीईटी परिणाम

परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘न्यूज एंड इवेंट्स’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पीईटी परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें। लिंक खुलने के बाद परिणाम की पूरी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी। अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजकर देख सकते हैं कि वे शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं या नहीं। परिणाम देखने के बाद अभ्यर्थी भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें। साथ ही इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा।

4,019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 4,019 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। पीईटी में सफल उम्मीदवार अब राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे। हालांकि, आयोग ने अभी तक साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा नहीं की है। आने वाले दिनों में आयोग की ओर से साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार की तारीख और अन्य जरूरी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

सब-इंस्पेक्टर के 951 और प्लाटून कमांडर के 64 पद

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान लोक सेवा आयोग कुल 1,015 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा। इनमें सब-इंस्पेक्टर के 951 पद और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं। अब पीईटी में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में साक्षात्कार में शामिल होंगे। इसके बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। आयोग साक्षात्कार से जुड़ी तारीख और अन्य जरूरी जानकारी अपने पोर्टल पर जारी करेगा। पीईटी परिणाम जारी होने के बाद अब 4,019 सफल अभ्यर्थियों की नजर साक्षात्कार कार्यक्रम पर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली प्रत्येक सूचना पर नजर बनाए रखें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Ghatsila News: चाकुलिया: एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में  10 वीं और 12 वीं की परीक्षा हुई
एग्ज़ाम्स

Ghatsila News: चाकुलिया: एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा हुई

आरपीएससी : एसआई और प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,015 पदों पर 4,019 उम्मीदवार सफल
एग्ज़ाम्स

आरपीएससी : एसआई और प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,015 पदों पर 4,019 उम्मीदवार सफल

NEET में कम स्कोर वालों के लिए सरकारी MBBS सीट पाने का मौका, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी
एग्ज़ाम्स

NEET में कम स्कोर वालों के लिए सरकारी MBBS सीट पाने का मौका, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी

आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां
एग्ज़ाम्स

आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां

परीक्षा भवन और स्ट्रांग रूम: बिहार में बनेगा नया इंफ्रा.
एग्ज़ाम्स

परीक्षा भवन और स्ट्रांग रूम: बिहार में बनेगा नया इंफ्रा.

NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, NBEMS Answer Key SOON, Response Sheet at natboard.edu.in
एग्ज़ाम्स

NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, NBEMS Answer Key SOON, Response Sheet at natboard.edu.in

UP PGT Teacher Exam Date 2026: 15 और 16 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीखें भी जारी
एग्ज़ाम्स

UP PGT Teacher Exam Date 2026: 15 और 16 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीखें भी जारी

गलत जानकारी देने पर निरस्त हो जाएगा परीक्षाफल
एग्ज़ाम्स

गलत जानकारी देने पर निरस्त हो जाएगा परीक्षाफल

ताज़ा ख़बरें