Bihar School Exam: 2 घंटे की परीक्षा, बोर्ड पर सवाल लिखने में ही निकल रहा समय; बदले पैटर्न से बच्चे परेशान - bihar school exams new pattern causes time pressure for students
Bihar School Exam: 2 घंटे की परीक्षा, बोर्ड पर सवाल लिखने में ही निकल रहा समय; बदले पैटर्न से बच्चे परेशान पटना के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा नए पैटर्न के साथ शुरू हुई है, जिसमें कक्षा तीन से .…

सौजन्य से:- Jagran
Bihar School Exam: 2 घंटे की परीक्षा, बोर्ड पर सवाल लिखने में ही निकल रहा समय; बदले पैटर्न से बच्चे परेशान
पटना के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा नए पैटर्न के साथ शुरू हुई है, जिसमें कक्षा तीन से ...और पढ़ें
HighLights
- पटना में अर्द्धवार्षिक परीक्षा नए पैटर्न के साथ शुरू।
- कक्षा 3-8 के छात्रों को अधिक लिखने से समय का दबाव।
- बोर्ड पर प्रश्न लिखने से परीक्षा अवधि में कमी आ रही।
जागरण संवाददाता, पटना। जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मंगलवार से कक्षा एक से आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक सह-मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई। इस बार परीक्षा के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। खासकर कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों को नए पैटर्न में पहले की तुलना में अधिक लिखना पड़ रहा है।
शिक्षकों के अनुसार बदले हुए प्रश्नपत्र और सीमित समय के कारण बच्चों पर परीक्षा के दौरान समय का दबाव बढ़ गया है।
50 अंकों की परीक्षा में बदला सवालों का पैटर्न
कक्षा तीन से आठवीं तक की परीक्षा कुल 50 अंकों की हो रही है। प्रधान शिक्षकों के अनुसार पहले 10 अंकों के 10 प्रश्न पूछे जाते थे।
इस बार प्रश्नपत्र में पांच-पांच अंकों के तीन प्रश्नों के साथ 15 अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं। इससे बच्चों को उत्तर लिखने में पहले की अपेक्षा ज्यादा समय लग रहा है।
बोर्ड पर सवाल लिखने में भी लग रहा समय
विभिन्न स्कूलों के प्रधान शिक्षकों ने बताया कि प्रश्नपत्र की छपाई के बजाय बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा ली जा रही है। शिक्षक को परीक्षा के दौरान लगातार सवाल लिखने और फिर उन्हें मिटाने पड़ते हैं।
दूसरी ओर बच्चों को बोर्ड पर लिखे सवाल देखकर उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका में हल करना होता है। इससे परीक्षा का समय प्रभावित होने की बात शिक्षक बता रहे हैं।
दो घंटे की परीक्षा, समय को लेकर दबाव
परीक्षा के लिए बच्चों को कुल दो घंटे का समय दिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड पर प्रश्न लिखने में लगने वाला समय भी इसी अवधि में शामिल हो जाता है।
ऐसे में बच्चों को प्रश्न पढ़ने, समझने और उत्तर लिखने के लिए अपेक्षाकृत कम समय मिल रहा है। शास्त्री नगर के प्रधानाचार्य मधुरेंद्र कुमार मधुप ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए परीक्षा लंबी हो गई है और परीक्षा के दौरान समय का दबाव बना रहता है।
कक्षा एक-दो की मौखिक, तीन से आठवीं की लिखित परीक्षा
कन्या मध्य विद्यालय लोहिया नगर के प्रधान शिक्षक सुबोध कुमार ओझा के अनुसार पहले दिन कक्षा एक से आठवीं तक हिंदी, उर्दू और बंगला की परीक्षा हुई।
वहीं कक्षा पांचवीं से आठवीं तक विज्ञान की परीक्षा भी ली गई। कक्षा एक और दो के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई, जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों ने लिखित परीक्षा दी।
19 सितंबर तक चलेगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा
अर्द्धवार्षिक सह-मूल्यांकन परीक्षा 19 सितंबर तक चलेगी। 16 सितंबर को कक्षा एक से आठवीं तक अंग्रेजी तथा कक्षा तीन से आठवीं तक पर्यावरण अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षा शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार कराई जा रही है।
15 अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्न भी शामिल
इस बार प्रश्नपत्र के बदले पैटर्न में 15 अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं। शिक्षकों के अनुसार प्रश्नों का पैटर्न बदलने और बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराने के कारण दो घंटे की अवधि में बच्चों को पूरा प्रश्नपत्र हल करने में परेशानी हो रही है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई - magadh university pg admission 2026 deadline extended to sep 21

बिहार बोर्ड इंटर-मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मौका; यहां भरें फॉर्म - bihar board extends inter matric exam form deadline to sept 30

BSEB 12th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल/कंपार्टमेंट परीक्षा की मार्कशीट जारी, कैसे करें प्राप्त?

रेलवे: आरआरबी जेई 2025 भर्ती के सीबीटी-2 का परिणाम जारी, 39 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; आगे क्या होगा?

Ghatsila News: चाकुलिया: एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा हुई

आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें कितनों को मिली सफलता?

आरपीएससी : एसआई और प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,015 पदों पर 4,019 उम्मीदवार सफल
ताज़ा ख़बरें
- NEET में कम स्कोर वालों के लिए सरकारी MBBS सीट पाने का मौका, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी
- आरआरबी जेई 2026: कब होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा? जारी हुआ संभावित शेड्यूल, जानें अहम तिथियां
- परीक्षा भवन और स्ट्रांग रूम: बिहार में बनेगा नया इंफ्रा.
- NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, NBEMS Answer Key SOON, Response Sheet at natboard.edu.in
- UP PGT Teacher Exam Date 2026: 15 और 16 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीखें भी जारी
- गलत जानकारी देने पर निरस्त हो जाएगा परीक्षाफल
- CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th संभावित डेटशीट जल्द आने की उम्मीद, पिछले साल इस डेट को आ गया था टाइम टेबल - cbse date sheet 2027 tentative date sheet for cbse classes 10 and 12 expected soon here is when the timetable was released last year
- Common evaluation, fewer schools to improve education

