NEET-JEE या UPSC नहीं, ब्राजील का ENEM है दुनिया का दूसरा बड़ा एग्जाम, NET 14वें स्थान पर, नई रैंकिंग जारी
World largest Exams List 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट जारी की है। लगभग 25 लाख से अधिक आवेदनों के बावजूद, NEET UG इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। एसबीआई की हालिया स्टडी के अनुसार,…

सौजन्य से:- Navbharat Times
World largest Exams List 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट जारी की है। लगभग 25 लाख से अधिक आवेदनों के बावजूद, NEET UG इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। एसबीआई की हालिया स्टडी के अनुसार, चीन का Goakao वर्ल्ड का सबसे बड़ा एग्जाम है जिसमें हर साल करीब 1.29 करोड़ उम्मीदवार बैठते हैं। इसके बाद ब्राजील का एग्जाम दूसरे नंबर है।
Top 10 World largest Exams List 2026 : जेईई , नीट, यूपीएससी परीक्षाएं भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाएं मानी जाती हैं। जिनमें हर साल लाखों उम्मीदवार इंजीनियर, डॉक्टर और IAS-IPS बनने का सपना लेकर बैठते हैं। लेकिन अगर बात वर्ल्ड लेवल पर की जाए तो इनका परीक्षाओं का नंबर काफी नीचे आता है। यह बात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की हालिया स्टडी में सामने आया है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में दुनिया की उन परीक्षाओं पर एक स्टडी रिपोर्ट या नई रैंकिंग लिस्ट जारी की है, जिनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार बैठते हैं। इसमें चीन का 'Gaokao' पहले स्थान पर है, जो दुनिया का टफेस्ट एग्जाम भी माना जाता है।
लेकिन कुछ लोगों को जानकर हैरानी हो सकती है कि हर साल करीब 25 लाख आवेदन के बाद भी अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) भी इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है।
एसबीआई की स्टडी में भारत की दूसरी नेशनल-लेवल कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए आए एप्लीकेशन की संख्या भी बताई गई है, जैसे जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET)।
Top largest Exams in World 2026: ये हैं दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाएं
SBI की 30 सितंबर को जारी स्टडी के अनुसार, यहां दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट दी गई है, जिन्हें सबसे अधिक आवेदनों के आधार पर रैंक किया गया है। साथ ही परीक्षा आयोजित कराने वाले देश के नाम भी दिए गए हैं।
चीन के एग्जाम से 'सबक' ले सकता है भारत: SBI की रिपोर्ट
स्टडी के सुझाव में क्वेश्चन पेपर्स की सिक्योरिटी के लिए जवाबदेही तय करना, परीक्षा टालने और दोबारा परीक्षा कराने के लिए तय प्रक्रियाएं बनाना, रिजर्व प्रश्न पत्र और वैकल्पिक परीक्षा केंद्र की व्यवस्था करना, और एडमिशन प्रक्रिया के दौरान प्रभावित उम्मीदवारों की सुरक्षा करना शामिल है।
रिपोर्ट में गुमनाम डबल-मार्किंग और ऑटोमेटेड स्कोरिंग ऑडिट को मजबूत करने की भी सिफारिश की गई है। इसमें घटनाओं की पारदर्शी रिपोर्टिंग, तय समय में अपील करने और परीक्षा में रुकावटों, स्कोरिंग में सुधार और उससे जुड़े खर्चों की निगरानी करने की बात कही गई है। साथ ही, इसमें लिंग, दिव्यांगता, ग्रामीण पृष्ठभूमि और SC, ST व OBC जैसे विभिन्न उम्मीदवार समूहों पर ऐसी रुकावटों और सुधारात्मक उपायों के असर को ट्रैक करने की भी सिफारिश की गई है।
चीन का Gaokao क्या है?
यह चीन का एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है जिसमें हर साल लगभग 1.29 करोड़ उम्मीदवार शामिल होते हैं। इसमें क्वालीफाई होने वाले स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है।
ब्राजील का ENEM क्या है?
यह ब्राजील का नेशनल हाई स्कूल लेवल एंट्रेंस एग्जाम है। जिसके स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटीज, निजी कॉलेजों में स्कॉलरशिप और स्टूडेंट लोन जैसी पात्रताएं मिलती हैं।
चीन का Guokao एग्जाम क्या है?
जैसे चीन के कॉलेजों में एडमिशन के लिए Goakao आयोजित किया जाता है, उसी तरह सिविल सेवाओं की भर्ती के लिए Guokao एग्जाम क्वालीफाई करना जरूरी है।
चीन का नेशनल मास्टर्स एंट्रेंस एग्जाम क्या है?
अंडग्रेजुएशन के बाद, आगे की पढ़ाई के लिए चीन के स्टूडेंट्स को पोस्टग्रेजुएशन एंट्रेंस एग्जाम देना होता है, जिसे नेशनल मास्टर्स एंट्रेंस एग्जाम कहा जाता है। इसे क्वालीफाई करने के बाद ही स्टूडेंट्स मास्टर्स, डॉक्टरेट और रिसर्च फील्ड में जा सकते हैं।
तुर्की का YKS एग्जाम क्या है?
यह तुर्की की उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाला नेशनल लेवल सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस एग्जाम है। तुर्की की यूनिवर्सिटीज से ग्रेजुएशन और एसोसिएट डिग्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस एग्जाम के जरिए स्टूडेंट्स की एकेडमिक एबिलिटी का असेसमेंट किया जाता है।
UTME एग्जाम क्या है?
यह नाइजीरिया का कंप्यूटर बेस्ड नेशनल लेवस एग्जाम है। UTME, जॉइंट एडमिशन एंड मैट्रिकुलेशन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जा है, जिसमें क्वालीफाई होने वाले स्टूडेंट्स देश की यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों और पॉलिटेक्निक में एडमिशन ले सकते हैं।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
STET Dummy Admit Card 2026 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - stet 2nd dummy admit card 2026 released and candidates can download it with one click only

NEET-PG के 258 अभ्यर्थी जीरो या माइनस नंबर से फेल, 2.66 लाख ने दी थी परीक्षा

UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, Direct Link से करें तुरंत डाउनलोड - upsssc enforcement constable final result 2026 released and here is direct link to download

NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026 LIVE: MCC counselling result link at mcc.nic.in

पूर्व नक्सलियों ने किताब को बनाया हथियार, आठ ने पास की 10वीं की परीक्षा, भास्कर और 'नक्सल डॉ गीता' के हैं फर्स्ट डिवीजन

UP Police PET: Admit Card हुआ जारी, 9 केंद्रों पर बदली परीक्षा की तारीख, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें नया शेड्यूल

CBSE बोर्ड परीक्षा से पहले LOC में एक गलती पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे सुधार का मिल रहा आखिरी मौका

Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा
ताज़ा ख़बरें
- यूपी पुलिस पीईटी परीक्षा: 9 केंद्रों पर बदली तारीख, अब 8 अक्टूबर को होगा टेस्ट - up police pet exam dates changed for 9 centers now oct 8
- बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को डायरेक्टरी होगी अपडेट
- यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (समाप्त), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)
- यूपी: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, फरवरी के दूसरे सप्ताह से होंगे पेपर; प्रैक्टिकल 10 जनवरी से
- Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15
- CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
- मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी
- Times Higher Education World University Rankings 2027 OUT: IISc ranks 254; no Indian university in top 250- Moneycontrol.com

