होम›एग्ज़ाम्स›Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा
एग्ज़ाम्स

Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा

{"_id":"6abd4d98066dcb51b5013a06","slug":"solver-caught-in-board-exam-sentenced-to-three-years-in-prison-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156981-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बोर्ड प…

1 अक्टूबर 2026 को 02:02 am बजे
Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6abd4d98066dcb51b5013a06","slug":"solver-caught-in-board-exam-sentenced-to-three-years-in-prison-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156981-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा

विज्ञापन

कन्नौज। मेहनत और लगन से रात-दिन एक करने वाले छात्रों के हक पर डाका डालने वाले साॅल्वर गैंग के खिलाफ कोर्ट ने कड़ा संदेश दिया है। बोर्ड परीक्षा में दूसरे छात्र की जगह पर्चा हल करते रंगे हाथों पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा दी गई है। कोर्ट ने उस पर दो हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जिले में अपनी तरह की इस पहली सजा से फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप है।

मामला छिबरामऊ स्थित हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज का है। 24 फरवरी 2025 को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्कालीन बीडीओ सौरिख निरंजन त्रिवेदी की नजर एक संदिग्ध परीक्षार्थी पर पड़ी। उसकी उम्र अधिक लगने पर जांच की गई तो शक सही साबित हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि रोल नंबर किसी और का है और परीक्षा कोई और दे रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सॉल्वर ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक तत्कालीन प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव ने छिबरामऊ कोतवाली में आरोपी विवेक कुमार के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसकी विवेचना तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने की थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मजबूत डिजिटल व दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए। अभियोजन पक्ष ने गवाहों और सबूतों के जरिए अदालत के सामने आरोपी का फर्जीवाड़ा साबित कर दिया। सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को विवेक कुमार को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विवेक जिला कारागार में बंद है और उसकी जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। वह दस हजार रुपये लेकर दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर हिंदी की परीक्षा देने आया था।

इनसेट-- -

कोर्ट ने कहा-मेहनती छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य माना। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं किसी भी विद्यार्थी के सुनहरे भविष्य की नींव होती हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता से खिलवाड़ करना और दूसरे की जगह साॅल्वर बनकर परीक्षा देना न सिर्फ अक्षम्य अपराध है, बल्कि यह दिन-रात मेहनत करने वाले ईमानदार छात्रों के हितों पर कुठाराघात भी है।

इनसेट

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
पूर्व नक्सलियों ने किताब को बनाया हथियार, आठ ने पास की 10वीं की परीक्षा, भास्कर और 'नक्सल डॉ गीता' के हैं फर्स्ट डिवीजन

UP Police PET: Admit Card हुआ जारी, 9 केंद्रों पर बदली परीक्षा की तारीख, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें नया शेड्यूल

CBSE बोर्ड परीक्षा से पहले LOC में एक गलती पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे सुधार का मिल रहा आखिरी मौका

यूपी पुलिस पीईटी परीक्षा: 9 केंद्रों पर बदली तारीख, अब 8 अक्टूबर को होगा टेस्ट
 - up police pet exam dates changed for 9 centers now oct 8
एग्ज़ाम्स

यूपी पुलिस पीईटी परीक्षा: 9 केंद्रों पर बदली तारीख, अब 8 अक्टूबर को होगा टेस्ट - up police pet exam dates changed for 9 centers now oct 8

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को डायरेक्टरी होगी अपडेट
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को डायरेक्टरी होगी अपडेट

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (समाप्त), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)

यूपी: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, फरवरी के दूसरे सप्ताह से होंगे पेपर; प्रैक्टिकल 10 जनवरी से

Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15

ताज़ा ख़बरें