CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल क्या बदल गया है CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल? डेटशीट के इंतजार के बीच नए चेयरमैन की एंट्री और दो-बोर्ड एग्जाम सिस्टम ने बढ़ाई छात्रों…

सौजन्य से:- ABP News
CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
क्या बदल गया है CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल? डेटशीट के इंतजार के बीच नए चेयरमैन की एंट्री और दो-बोर्ड एग्जाम सिस्टम ने बढ़ाई छात्रों की धड़कनें, जानें क्या है नया अपडेट
केंद्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की वर्ष 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. बोर्ड की तरफ से अब तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कोई आधिकारिक टाइम-टेबल जारी नहीं किया गया है. परीक्षाओं की तारीखों को लेकर छात्र और स्कूल प्रबंधन लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तारीखों से जुड़ी किसी भी आधिकारिक घोषणा के लिए CBSE की मुख्य वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
आमतौर पर CBSE अपनी परीक्षोओं का संभावित शेड्यूल काफी समय पहले जारी कर देता है. पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो CBSE ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तारीखें 24 सितंबर 2025 को ही जारी कर दी थीं, जिसे मुख्य परीक्षा से करीब 146 दिन पहले पेश किया गया था ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पूरा समय मिल सके.
उम्मीदवारों की सूची जमा कराने की प्रक्रिया जारी
तारीखों का इंतजार भले ही जारी हो, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव में हैं. CBSE ने सितंबर के महीने में ही सत्र 2026-27 की मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स LOC जमा करने का पोर्टल खोल दिया था. सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने छात्रों के व्यक्तिगत विवरण और चुने गए विषयों की जानकारी पूरी सटीकता के साथ ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज करें. बोर्ड ने साफ किया है कि केवल उन्हीं छात्रों को 2027 की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनका नाम इस LOC प्रक्रिया के जरिए सही समय पर सबमिट किया जाएगा.
बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम
तारीखों की घोषणा से पहले छात्रों की सहूलियत के लिए सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी मुख्य विषयों के सैंपल प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम जारी कर दिए हैं. ये सभी दस्तावेज CBSE की आधिकारिक एकेडमिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इन सैंपल पेपर्स की मदद से छात्र परीक्षा के नए फॉर्मेट, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, अंक विभाजन और मूल्यांकन के तरीके को आसानी से समझ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कक्षा 10वीं के लिए जारी रहेगी 'दो-परीक्षा' प्रणाली
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 के तहत कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए NEP 2020 के तहत शुरू की गई दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली का दूसरा वर्ष होगा. इस नियम के तहत छात्रों को अपनी तैयारी सुधारने के लिए साल में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलता है. मुख्य परीक्षा के रूप में पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च के महीनों में आयोजित की जाती है. इसके बाद, जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी विषय में दोबारा बैठना चाहते हैं, उनके लिए दूसरी परीक्षा मई के महीने में आयोजित की जाती है, जिसके लिए अप्रैल में अलग से शेड्यूल जारी होता है.
CBSE को मिला नया अध्यक्ष
इस बार 2027 की परीक्षा की देखरेख में पूरा होने जा रहा है. वरिष्ठ IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को CBSE का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. AGMUT कैडर के 2001 बैच के अधिकारी भंडारी की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बोर्ड पिछले सत्र में ऑन-स्क्रीन मार्किंग मूल्यांकन प्रणाली के दौरान आई कुछ तकनीकी दिक्कतों और साइबर हमलों जैसी चुनौतियों के बाद बड़े प्रशासनिक सुधारों की दिशा में काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें: ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां: 51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव - Prayagraj (Allahabad) News

झारखंड बोर्ड: 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम; जानें पूरी प्रक्रिया

Ranchi News: आरटीसी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग

NEET UG Counselling 2026 Round 3 allotment result today: Check schedule and reporting rules

UPSC at 100: From ICS to CSE- A century of change and rising women’s participation- timeline here

एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड 9वीं हाफ ईयरली टाइम टेबल देखें
ताज़ा ख़बरें
- Jamshedpur News: झारखंड बोर्ड ने जारी किए 9वीं व 11वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे
- बिहार बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2026-27 - डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें
- भिवानी बोर्ड की सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी और डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से
- NSUI ने पूरक परीक्षा पास छात्रों के लिए प्रवेश मांगा: जिला अध्यक्ष ने 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी - Harda News
- हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम: 140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - Bhiwani News
- नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू
- Neet paper leak: Centre working on national CBT infra for entrance exams
- Begusarai News: अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी

