होम›एग्ज़ाम्स›यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां: 51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां: 51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Exam 2027 | Over 51 Lakh Students To Appear, Copy Format Changed यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां:51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपि…

30 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां:  51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UP Board Exam 2027 | Over 51 Lakh Students To Appear, Copy Format Changed

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां:51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की सत्र 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आगामी परीक्षाओं को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बोर्ड प्रशासन चार राजकीय मुद्रणालयों से 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई करवा रहा है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 51.98 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

यूपी बोर्ड से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम तक कक्षा 10वीं में 27,74,500 विद्यार्थी पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें 11,500 व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,24,000 छात्रों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें 71,000 प्राइवेट अभ्यर्थी हैं।

कॉपियों के प्रारूप में बड़ा बदलाव उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई राजकीय मुद्रणालय प्रयागराज, लखनऊ, रामपुर और वाराणसी में युद्धस्तर पर चल रही है। इस बार बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कॉपियों के प्रारूप में बदलाव किया है। पहले उत्तर पुस्तिकाओं के दो पन्नों पर परीक्षा संबंधी निर्देश छपे होते थे, जिन्हें अब घटाकर केवल एक पन्ने तक सीमित कर दिया गया है। 10वीं की उत्तर पुस्तिका में 18 और 12वीं की उत्तर पुस्तिका में 24 पन्ने होंगे।

आज रात 12 बजे तक ही पंजीकरण का मौका नौवीं से 12वीं तक की सभी कक्षाओं के लिए नियमित एवं व्यक्तिगत पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, बुधवार रात 12 बजे समाप्त हो रही है। बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद विलंब शुल्क के साथ भी पंजीकरण का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

27 नवंबर तक तय होंगे परीक्षा केंद्र यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण 27 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सत्र के बाद अंक पत्र और प्रमाण पत्रों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि वर्तमान में जारी किए जा रहे दस्तावेज अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस और पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15
एग्ज़ाम्स

Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15

CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल

मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी
एग्ज़ाम्स

मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी

झारखंड बोर्ड: 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम; जानें पूरी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

झारखंड बोर्ड: 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम; जानें पूरी प्रक्रिया

Ranchi News: आरटीसी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित
एग्ज़ाम्स

Ranchi News: आरटीसी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग

NEET UG Counselling 2026 Round 3 allotment result today: Check schedule and reporting rules
एग्ज़ाम्स

NEET UG Counselling 2026 Round 3 allotment result today: Check schedule and reporting rules

UPSC at 100: From ICS to CSE- A century of change and rising women’s participation- timeline here
एग्ज़ाम्स

UPSC at 100: From ICS to CSE- A century of change and rising women’s participation- timeline here

ताज़ा ख़बरें