Buxar News: छह माह से बंद है कुशल युवा कार्यक्रम, प्रशिक्षण से युवा वंचित
Buxar News: छह माह से बंद है कुशल युवा कार्यक्रम, प्रशिक्षण से युवा वंचित Buxar News: बक्सर में बिहार कौशल विकास मिशन के तहत चलने वाला कुशल युवा कार्यक्रम पिछले छह माह से बंद है। तीन माह के इस प्रशिक्षण में 15 से 25 वर्ष…

सौजन्य से:- Hindustan
Buxar News: छह माह से बंद है कुशल युवा कार्यक्रम, प्रशिक्षण से युवा वंचित
Buxar News: बक्सर में बिहार कौशल विकास मिशन के तहत चलने वाला कुशल युवा कार्यक्रम पिछले छह माह से बंद है। तीन माह के इस प्रशिक्षण में 15 से 25 वर्ष के युवाओं को कंप्यूटर, अंग्रेजी-हिंदी भाषा और संवाद कौशल सिखाया जाता था। एक बैच में करीब 120 युवा प्रशिक्षण लेते थे। कार्यक्रम बंद होने से युवा प्रशिक्षण और रोजगार क्षमता बढ़ाने के अवसर से वंचित हैं।
Buxar News: युवा के लिए ------- अनदेखी जिले में संचालित कुशल युवा कार्यक्रम पिछले छह महीनें से है बंद केवाईपी में 1 बैच में कुल 120 युवाओं को दिया जाता था प्रशिक्षण फोटो संख्या- 17 कैप्सन-शहर के कौशल विकास केन्द्र पर खाली पड़ा केन्द्र। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) पिछले 06 माह से बंद है। इसके कारण योग्य युवा प्रशिक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह कार्यक्रम सरकार के सात निश्चय के तहत ‘आर्थिक हल, युवाओं को बल’ योजना का हिस्सा है।
केवाईपी के तहत तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से तीन प्रकार के पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए 15 से 25 वर्ष तक की आयु के युवा पात्र होते हैं। वहीं, एससी, एसटी व दिव्यांग श्रेणी के युवाओं के लिए उम्र सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है। कार्यक्रम के तहत युवाओं को बुनियादी कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाता है। इसमें एमएस ऑफिस, वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट, इंटरनेट व ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी शामिल है। इसके अलावा अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा कौशल और संवाद कौशल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम के बंद होने से युवा कंप्यूटर के महत्वपूर्ण कौशलों को सीखने से वंचित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार केवाईपी के एक बैच में करीब 120 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता था। प्रशिक्षण केंद्रों की तरफ से गांव से लेकर शहर तक स्कूल-कॉलेजों में भ्रमण कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी किया जाता था, ताकि अधिक से अधिक युवा उसका लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई युवाओं ने रोजगार हासिल करने के साथ अपना काम भी शुरू किया है। करीब 06 माह से कार्यक्रम बंद रहने से युवाओं में निराशा है। अब उन्हें इसके दोबारा शुरू होने और प्रशिक्षण के लिए मिलने वाले फंड का इंतजार है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बदायूं में शिक्षकों का प्रशिक्षण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर की चर्चा - Badaun News

Dhanbad News: हर्ल सिंदरी का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण समाप्त

Chhattisgarh signs skill development MoU in Singapore, gets ₹350 cr investment proposal

पटना : युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Edtech firm byteXL raises $9M as investors back college-linked AI skilling model

सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू - nipun haryana mission primary teachers training begins in sonipat

हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

CCRT Hyderabad workshop explores role of puppetry in education under NEP 2020
ताज़ा ख़बरें
- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ
- India, Cote d'Ivoire discuss strengthening collaboration in skill development
- स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास
- Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू
- छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News
- धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News
- यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification
- UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

