UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा को लेकर एक बार फिर बदलाव किया गया है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश और मैदान में जलभराव के कारण उम्मीदवारों के प…

सौजन्य से:- ABP News
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा को लेकर एक बार फिर बदलाव किया गया है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश और मैदान में जलभराव के कारण उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और तारीखों को बदल दिया है.
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर एक बार फिर बदलाव किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश और परीक्षा मैदान में जलभराव के कारण कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और तारीखों को बदल दिया है.
बोर्ड की ओर से जारी सूचना में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है. वहीं प्रभावित उम्मीदवारों के संशोधित एडमिट कार्ड भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के आधार पर ही परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र पर पहुंचना होगा.
- बोर्ड की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में परीक्षा के लिए आवंटित 3 तारीखों के उम्मीदवारों के केंद्र और तारीख में बदलाव किया गया है. अब 8 अक्टूबर यानी आज होने वाली 11वीं वाहिनी पीएससी, सीतापुर में पीईटी के लिए निर्धारित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 11 अक्टूबर 2026 को डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में होगी.
- वहीं 9 अक्टूबर को सीतापुर केंद्र पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा भी डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में ही होगी. उनकी परीक्षा की तारीख 9 अक्टूबर ही रखी गई है.
- इसके अलावा 10 अक्टूबर को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में परीक्षा के लिए आवंटित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
ये भी पढ़ें- नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
बारिश और जलभराव के कारण बदला शेड्यूल
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि बारिश और ग्राउंड पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए इन उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और तारीखों को दोबारा तय किया गया है. यानी जिन उम्मीदवारों का केंद्र सीतापुर में था, उन्हें अब संशोधित एडमिट कार्ड में दिए गए नए केंद्र पर पीईटी के लिए पहुंचना होगा. वहीं उम्मीदवारों को पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पर नहीं जाना है. वहीं बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं.
आजमगढ़ के उम्मीदवारों का भी बदला केंद्र
इससे पहले बारिश और जलभराव के कारण आजमगढ़ में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के केंद्र में भी बदलाव किया गया था. 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को पीईटी के लिए आवंटित उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र बदलकर 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर कर दिया गया था. 9 अक्टूबर को आजमगढ़ केंद्र पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा अब 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में 9 अक्टूबर को ही होगी. इस तरह 10 अक्टूबर के उम्मीदवार की परीक्षा भी 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में 10 अक्टूबर को होगी.
ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम - nicl assistant result 2026 pdf nicl assistant preliminary exam result released check results here by roll number

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें
- पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड
- यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र
- 5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग: 21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News
- पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका
- यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन
- Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
- Pralhad Joshi interacts with IIT Madras students, discusses innovation, aspirations and Indiaâs future

