होम›स्किल्स›छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News
स्किल्स

छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Hathras - Meetai - Hathras Skill Development Workshop | Students Career Guidance Training छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए:कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12…

5 अक्टूबर 2026 को 05:02 am बजे
छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए:  कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Hathras

- Meetai

- Hathras Skill Development Workshop | Students Career Guidance Training

छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए:कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल

- कॉपी लिंक

हाथरस में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र, अलीगढ़ के तत्वावधान में "नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार, उद्यमशीलता नीति-2015 तथा कैरियर विकास" पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दून पब्लिक स्कूल, हाथरस में प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इग्नू अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य रहे। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने अतिथि का राधे पट्टिका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

डॉ. आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है; व्यावहारिक कौशल से ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलते हैं। उन्होंने कृषि, उद्योग, पर्यटन, कंप्यूटर शिक्षा और सूचना क्रांति को प्रमुख रोजगार क्षेत्र बताया। इसके साथ ही डेयरी टेक्नोलॉजी, जैविक खेती, मुर्गी पालन और मधुमक्खी पालन को युवाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतरीन माध्यम बताया।

भाषा कौशल पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने हिंदी, फ्रेंच, जापानी, कोरियन जैसी भाषाओं के अध्ययन से अनुवाद और द्विभाषी वाचन में करियर की संभावनाएं रेखांकित कीं। उन्होंने प्राथमिक उपचार, लाइब्रेरी साइंस, फैशन डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट, आपदा प्रबंधन, एनजीओ और व्यापार कौशल जैसे प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना', 'उन्नत भारत अभियान' और 'स्वच्छ भारत अभियान' की जानकारी दी गई तथा 'विकसित भारत-2047' और 'विकसित उत्तर प्रदेश-2047' के रोडमैप को साझा किया गया।

प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ कौशल और आत्मनिर्भरता आवश्यक है। उन्होंने डॉ. आचार्य का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर निर्माण की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न:  नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News
स्किल्स

धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News

यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ
 - up skill certificates now on digilocker for easy verification
स्किल्स

यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification

अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert
स्किल्स

अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू
स्किल्स

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू

आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी:  केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News
स्किल्स

आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News

सीबीएसई कौशल विकास प्रशिक्षण में 13 स्कूलों के 53 शिक्षकों ने लिया हिस्सा - Ludhiana News
स्किल्स

सीबीएसई कौशल विकास प्रशिक्षण में 13 स्कूलों के 53 शिक्षकों ने लिया हिस्सा - Ludhiana News

कौशल विकास प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए उपयोगी टिप्स
स्किल्स

कौशल विकास प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए उपयोगी टिप्स

Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन
स्किल्स

Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन

ताज़ा ख़बरें