सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू - nipun haryana mission primary teachers training begins in sonipat
सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू सोनीपत जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया ...और पढ़ें HighLights - निपुण…

सौजन्य से:- Jagran
सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू
सोनीपत जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया ...और पढ़ें
HighLights
- निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
- सोनीपत जिले में 1700 अध्यापक और 50 मेंटर्स को मिलेगा लाभ।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर केंद्रित।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के सभी सात खंडों में प्राथमिक शिक्षकों के छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
यह प्रशिक्षण जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित होता है, लेकिन इस बार शिक्षकों की एसआइआर में ड्यूटी होने के चलते विभाग इसे अब अक्टूबर में आयोजित कर रहा है। करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान से जिले के 1700 प्राथमिक अध्यापक और 50 मेंटर्स लाभान्वित होंगे
प्रशिक्षण में 15 बैच संचालित किए जा रहे हैं: मनोज वर्मा
जिला निपुण समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सप्ताह में कुल 15 बैच संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कथूरा में एक, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा व मुंडलाना में दो-दो तथा राई और सोनीपत खंड में तीन-तीन बैच एक साथ चल रहे हैं।
शिविरों का संचालन गन्नौर के रावमावि राजपुर, गोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कथूरा बीआरसी कार्यालय, खरखौदा के राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, मुंडलाना के रावमावि खंदराई, राई के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसवांमील तथा सोनीपत खंड में रावमावि शाहपुर तुर्क में किया जा रहा है।
गोहाना में शिविर का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी सरिता ने किया, जबकि अन्य खंडों में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। मनोज वर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) की प्रभावी बाल-केंद्रित पद्धतियों से अवगत कराना है, जिससे कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर अवसर मिल सकें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Chhattisgarh signs skill development MoU in Singapore, gets ₹350 cr investment proposal

पटना : युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Edtech firm byteXL raises $9M as investors back college-linked AI skilling model

हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

CCRT Hyderabad workshop explores role of puppetry in education under NEP 2020

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ

India, Cote d'Ivoire discuss strengthening collaboration in skill development

स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास
ताज़ा ख़बरें
- Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू
- छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News
- धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News
- यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification
- अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert
- गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू
- आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News
- Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं

