डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - DELED Scrutiny Result 2026 | Prayagraj Exam Results Declared डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित:द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - कॉपी लिंक परीक्षा नियामक प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- DELED Scrutiny Result 2026 | Prayagraj Exam Results Declared
डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित:द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल
- कॉपी लिंक
परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा मई 2026 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की स्क्रूटनी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन दोनों सेमेस्टर में कुल 409 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पीएनपी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि परीक्षार्थी अपना पूरा रिजल्ट http://btcexam.in या http://updeledinfo.in पर देख सकते हैं।
पीएनपी सचिव ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के कुल 31,277 आवेदन आए थे। इसमें द्वितीय सेमेस्टर के 20,494 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी प्रक्रिया में 18,977 विद्यार्थियों का रिजल्ट पहले जैसा रहा।
वहीं, 82 अभ्यर्थियों के नतीजे केंद्र से कॉपी नहीं मिलने के कारण लंबित रहे। इसके अलावा, द्वितीय सेमेस्टर में कुल 1,435 विद्यार्थियों के रिजल्ट में बदलाव आया। इसमें अलग-अलग बैचों के कुल 237 छात्र-छात्राएं पास हुए। इस सेमेस्टर का कुल पास प्रतिशत 1.16 फीसदी रहा।
द्वितीय सेमेस्टर के सफल अभ्यर्थियों में डीएलएड-2021 बैच के 8, 2022 बैच के 9, 2023 बैच के 42 और सबसे ज्यादा 2024 बैच के 178 विद्यार्थी शामिल हैं।
इसी तरह, चतुर्थ सेमेस्टर की स्क्रूटनी के लिए 10,783 आवेदन मिले थे। चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में 10,069 विद्यार्थियों का रिजल्ट समान रहा। चेकिंग सेंटर से कॉपियां न मिलने के कारण 128 नतीजे घोषित नहीं किए जा सके।
चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 586 परीक्षार्थियों के नतीजों में बदलाव देखा गया। इसमें कुल 172 विद्यार्थी सफल हुए और इसका पास प्रतिशत 1.60 फीसदी रहा। चतुर्थ सेमेस्टर के सफल छात्रों में डीएलएड 2018 और 2019 बैच से कोई नहीं, 2021 बैच से 8, 2022 बैच से 9, और 2023 बैच से 155 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने मई 2026 की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अपने बैच के हिसाब से http://btcexam.in और http://updeledinfo.in पोर्टल पर जाकर अपना बदला हुआ रिजल्ट देख सकते हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला

मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका

मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त: प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका

NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
ताज़ा ख़बरें
- National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
- मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई - magadh university pg admission 2026 deadline extended to sep 21
- बिहार बोर्ड इंटर-मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मौका; यहां भरें फॉर्म - bihar board extends inter matric exam form deadline to sept 30
- BSEB 12th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल/कंपार्टमेंट परीक्षा की मार्कशीट जारी, कैसे करें प्राप्त?
- रेलवे: आरआरबी जेई 2025 भर्ती के सीबीटी-2 का परिणाम जारी, 39 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; आगे क्या होगा?
- Bihar School Exam: 2 घंटे की परीक्षा, बोर्ड पर सवाल लिखने में ही निकल रहा समय; बदले पैटर्न से बच्चे परेशान - bihar school exams new pattern causes time pressure for students
- Ghatsila News: चाकुलिया: एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा हुई
- बिहार के स्कूली बच्चों के लिए सम्राट के मंत्री ने केंद्र से मांगी मदद, दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात - bihar seeks central funds for school infrastructure digital education

