बिहार के स्कूली बच्चों के लिए सम्राट के मंत्री ने केंद्र से मांगी मदद, दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात - bihar seeks central funds for school infrastructure digital education
बिहार के स्कूली बच्चों के लिए सम्राट के मंत्री ने केंद्र से मांगी मदद, दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर राज्य में विद्यालय…

सौजन्य से:- Jagran
बिहार के स्कूली बच्चों के लिए सम्राट के मंत्री ने केंद्र से मांगी मदद, दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर राज्य में विद्यालयी शिक्षा की ...और पढ़ें
HighLights
- 1520 भूमिहीन/भवनविहीन विद्यालयों के लिए नए भवनों की मांग।
- 3818 आईसीटी लैब के संचालन हेतु ₹91.63 करोड़ का अनुरोध।
- पीएमश्री विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं और सुविधाओं के लिए धन।
राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। उन्होंने बिहार में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया।
उन्होंने राज्य में 1520 भूमिहीन/भवनविहीन विद्यालयों में नए भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की मांग की।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 3818 आईसीटी लैब के निर्बाध संचालन के लिए 91.63 करोड़ रुपये की राशि तथा लंबित राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही, पहले से संचालित 784 आईसीटी लैब के लिए 18.82 करोड़ की राशि की स्वीकृति की मांग की।
उन्होंने पीएमश्री विद्यालयों में 227 अतिरिक्त कक्षाओं, 525 विद्यालयों में खराब शौचालयों की मरम्मत, 836 विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड एवं इंटरैक्टिव लर्निंग पैनल तथा बैंड यूनिफॉर्म के लिए आवश्यक अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
उन्होंने 1275 विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक स्थलों को शीघ्र स्वीकृति देने, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के लिए 8.29 करोड़ की राशि जारी करने तथा भोजपुर, गया, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और औरंगाबाद के छह डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए 50.80 करोड़ की स्पिल ओवर राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने उल्लास कार्यक्रम की अवधि 2027-32 तक बढ़ाने की भी मांग की।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
EdTech Companies Changing How India Learns, From Classrooms to Careers - techinfoBiT

Education Technology Trends 2027: AI Tutors, Skills, Digital Learning

UNIVO becomes first major Indian EdTech brand to advertise on ChatGPT - Elets digitalLEARNING - Elets Digital Learning

2026 में 10 सबसे आशाजनक कौशल-आधारित एडटेक कंपनियां

आईआईटी मद्रास ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए एआई से लेकर साइबर सुरक्षा तक 17 पाठ्यक्रम खोले हैं

प्राचीन गुरुकुल से लेकर एआई फ्रंटियर तक: सीएम योगी ने यूपी के युवाओं के लिए शिक्षा ब्लूप्रिंट का अनावरण किया

How Jaro Education Redefines Best MBA Edtech in India 2026

फ्रेशर्स सावधान: एआई भारत की नियुक्ति प्रक्रिया पर कब्ज़ा कर रहा है
ताज़ा ख़बरें
- स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका: असम में एक लाख शिक्षक सीखेंगे एआई, बिहार में गूगल से करार, क्या है तैयारी?
- शिक्षक-छात्र की बदलती भूमिकाओं के बीच भारत ने शिक्षा में एआई को एकीकृत किया है
- असम सरकार ने स्कूली शिक्षा में एआई शुरू करने के लिए 6 संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- सीज़न 2: द एडटेक एडवांटेज - लीडरशिप स्टूडियो | एपिसोड 4: परिसरों से प्लेटफार्मों तक: डिजिटल युग में शिक्षा की पुनर्कल्पना | ईटी शिक्षा
- झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से शुरू होगी नई व्यवस्था - jharkhand plus two schools to get new ai coding syllabus
- OpenAI ने AI शिक्षा अनुसंधान के लिए लर्निंग लैब लॉन्च की | ETIH एडटेक न्यूज़ - एडटेक इनोवेशन हब
- ABP Education leads seed round in edtech platform YoLearn.ai
- डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News

