होमएग्ज़ाम्सबिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका
एग्ज़ाम्स

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा करने…

16 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका

सौजन्य से:- Amar Ujala

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। स्कूल अब 30 सितंबर तक पात्र विद्यार्थियों की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विस्तार

Bihar Board Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब संबद्ध स्कूलों के प्रमुख 30 सितंबर 2026 तक विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

पहले परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। अब बोर्ड ने स्कूलों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, संबद्ध शिक्षण संस्थानों के प्रमुख इस बढ़ी हुई समयसीमा के भीतर इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले पात्र विद्यार्थियों के फॉर्म भर सकते हैं।

10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग पोर्टल

बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल निर्धारित किए हैं। स्कूल प्रमुख संबंधित कक्षा के पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

- इंटरमीडिएट यानी 12वीं के लिए: intermediate.biharboardonline.com

- मैट्रिक यानी 10वीं के लिए: exam.biharboardonline.org

स्कूलों को निर्धारित पोर्टल के माध्यम से 30 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा।

30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा यह अतिरिक्त मौका

बोर्ड ने पहले 17 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने की समयसीमा तय की थी। अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। ऐसे में स्कूलों के पास पात्र विद्यार्थियों की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय है। स्कूल प्रमुखों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ऑफलाइन होगी बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा पारंपरिक पेन-पेपर मोड में होगी। इसके लिए राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने अभी मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 की विस्तृत तारीखें जारी नहीं की हैं।

बाद में जारी होगी विषयवार परीक्षा तारीख

बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी अलग-अलग जारी किए जाने की उम्मीद है। तारीखें जारी होने के बाद विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय की परीक्षा की तारीख और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया से जुड़ी बढ़ी हुई समयसीमा पर ध्यान देना होगा। स्कूल अब 30 सितंबर 2026 तक पात्र विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित:  द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News

अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
एग्ज़ाम्स

अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला
एग्ज़ाम्स

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला

मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका
एग्ज़ाम्स

मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका

मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त:  प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News
एग्ज़ाम्स

मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त: प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News

NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
एग्ज़ाम्स

NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
एग्ज़ाम्स

RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित

ताज़ा ख़बरें