Study In Italy: Italy Universities में भारतीय छात्रों को मिलेगी 7000 Euro तक Scholarship और फीस में छूट
Study In Italy: Italy Universities में भारतीय छात्रों को मिलेगी 7000 Euro तक Scholarship और फीस में छूट इटली में उच्च शिक्षा हासिल करने से भारतीय छात्रों को बेहतरीन विश्वविद्यालय, व्यावहारिक शिक्षा और वैश्विक नेटवर्किंग…

सौजन्य से:- prabhasakshi.com
Study In Italy: Italy Universities में भारतीय छात्रों को मिलेगी 7000 Euro तक Scholarship और फीस में छूट
इटली में उच्च शिक्षा हासिल करने से भारतीय छात्रों को बेहतरीन विश्वविद्यालय, व्यावहारिक शिक्षा और वैश्विक नेटवर्किंग का लाभ मिलता है। क्षेत्रीय सरकारों द्वारा छात्रों को योग्यता और आय के आधार पर 7000 यूरो तक की स्कॉलरशिप तथा ट्यूशन फीस में छूट भी दी जाती है। इससे छात्रों का आत्मविश्वास और करियर दोनों मजबूत होते हैं।
अधिकतर स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं। वहीं इटली में बेहतरीन विश्वविद्यालयों, स्कॉलरशिप और अंतरराष्ट्रीय अनुभव भारतीय छात्रों को एक बेहतर भविष्य देने का काम करता है। इसके अलावा विदेश में रहकर सिर्फ उच्च शिक्षा ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने और दुनिया को नए नजरिये से समझने का अनुभव भी प्राप्त होता है। ऐसे में अगर छात्रों को इटली में पढ़ने का मौका मिले, तो उनको इससे जरूर अपनाना चाहिए। क्योंकि यह एक्सपीरियंस आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के अलावा कॅरियर को भी नई दिशा और नई ऊंचाई दे सकता है।
चुनौतियों से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास
विदेश में रहना दूर से जितना आसान दिखता है, असल में वहां रहना उतना ही ज्यादा चुनौतियों से भरा होता है। नई भाषा, नई जगह और नए माहौल में खुद को ढालना, खुद में एक बड़ा अनुभव होता है। रोजाना की जिम्मेदारियां भी खुद उठानी पड़ती हैं। भले ही शुरूआत में यह सब कठिन लगता है, लेकिन यही चुनौतियां धीरे-धीरे आपको आत्मनिर्भर बना देती हैं।
इसे भी पढ़ें: UP Board School Admission में Birth Date के लिए प्रामाणिक दस्तावेज अनिवार्य, RTE Act नियम लागू
शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व का विकास
इटली में पढ़ाई करने का अनुभव सिर्फ डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि यह स्टूडेंट्स को सीखने का व्यावहारिक तरीका भी सिखाता है। अगर भारतीय शिक्षा प्रणाली की बात की जाए, तो यह सैद्धांतिक ज्ञान पर ज्यादा जोर देती है। वहीं इटली में सामूहिक प्रोजेक्ट्स, व्यावहारिक शिक्षा और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स इटली में रहकर जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और नई परिस्थितियों में खुद को ढालना भी सीखते हैं।
मिलेंगे आर्थिक मदद के अवसर
इटली में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों को आर्थिक सहायता के भी कई अवसर मिलेंगे। इटली की विभिन्न क्षेत्रीय सरकारें छात्रों को क्वालिफिकेशन और पारिवारिक आय के आधार पर स्कॉलरशिप भी देती हैं। वहीं कुछ योजनाओं में स्टूडेंट्स को सालाना 7000 यूरो या फिर इससे भी ज्यादा की आर्थिक सहायता के साथ-साथ ट्यूशन फीस में भी छूट मिल सकती है। ऐसे में छात्र ऑफिशियल लिंक tinyurl.com/ydzbswxu पर जाकर स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
थ्योरी के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स, प्रैक्टिकल लर्निंग और वास्तविक समस्याओं पर भी छात्रों को काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा।
क्वालिफिकेशन और फैमिली इनकम के आधार पर ट्यूशन फीस में छूट और स्कॉलरशिप की सुविधा मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग बनाने का अवसर
पढ़ाई के साथ-साथ इटली में रहकर स्टूडेंट्स को यूरोप की अलग-अलग संस्कृतियों और देशों को बेहद करीब से जानने का मौका मिलेगा। यात्रा और अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स से संवाद के माध्यम से उनकी सोच और आत्मविश्वास का दायरा बढ़ता है। ऐसे में छात्र अपना मजबूत अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बना सकते हैं। जो आगे जाकर उच्च शिक्षा, कॅरियर और इंटर्नशिप आदि में मददगार साबित हो सकता है।
अन्य न्यूज़
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Gujarat education minister assures early resolution of pending issues of grant-in-aid schools

Delhi University internship 2026: Sprix Learning offers management role with Rs. 60,000 monthly stipend

JUT में परीक्षा के 6 महीने बाद भी BTech-डिप्लोमा के रिजल्ट नहीं, छात्रवृत्ति पर भी पड़ रहा असर

Korean Universities: Study in Korea Fair 2026 opens university, scholarship and career pathways for Indian students - The Times of India

राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम जारी - Dhamtari News

Uttar Pradesh Sanskrit Scholarship Scheme: Reviving Sanskrit education

Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
ताज़ा ख़बरें
- Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
- Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
- भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
- MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
- भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
- भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
- Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
- कौशल विकास के तहत दी स्वास्थ्य की जानकारी

