Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
बैंक की SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 स्कूल स्टूडेंट्स, ग्रेजुएट्स, पोस्टग्रेजुट्स, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए आर्थिक मदद पाने का शानदार मौका है। य…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
बैंक की SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 स्कूल स्टूडेंट्स, ग्रेजुएट्स, पोस्टग्रेजुट्स, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए आर्थिक मदद पाने का शानदार मौका है। यहां पढ़ाई के अनुसार देखें कि किसे कितनी पैसे मिलेगा? क्या योग्यता चाहिए? क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए? 50% सीटें महिलाओं और 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इनमें SC, ST के लिए 25% और PwBD उम्मीदवारों के लिए 5% सीटें आरक्षित सीटें शामिल हैं।
9वीं से 12वीं स्टूडेंट्स
पूरे भारत में कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले, आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्राउंड के होनहार स्कूली छात्रों की मदद करता है।
- स्कॉलरशिप की राशि : ₹15,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- सालाना पारिवारिक आय: ₹3,00,000 या उससे कम
- मार्कशीट (कक्षा 8 और लेटेस्ट)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
ग्रेजुएट स्टूडेंट्स
टॉप 300 NIRF रैंक वाले संस्थानों में पढ़ने वाले उन अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए जो एकेडमिक मेरिट और आर्थिक जरूरत, दोनों दिखाते हैं।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹75,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- परिवार की कुल सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
- 12वीं क्लास और सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र / Form 16A
- कॉलेज बोनाफाइड / एडमिशन लेटर
- फीस की रसीद
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स
यह किसी भी विषय में टॉप NIRF-रैंक वाले संस्थानों में मास्टर्स (PG) कर रहे छात्रों की मदद करता है, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा का खर्च उठाने में सहायता मिलती है।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹1,50,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स होने चाहिए। SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60% मार्क्स होने जरूरी हैं।
- परिवार की कुल सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
- ग्रेजुएशन और सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र / फॉर्म 16A
- एडमिशन लेटर / बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- फीस की रसीद
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
मेडिकल स्टूडेंट्स
MBBS · NEET के उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो टॉप मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹2,00,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
- परिवार की कुल सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
- NEET का स्कोरकार्ड
- 12वीं क्लास और सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मेडिकल कॉलेज बोनाफाइड
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
IIT स्टूडेंट्स
उन स्टूडेंट्स के लिए जो किसी भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ रहे हैं और जिन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹2,00,000
- योग्यता: अभी भारत के 23 IITs में से किसी एक में पढ़ाई कर रहे हों> पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%) प्राप्त होने चाहिए।
- परिवार की सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
- JEE एडवांस्ड स्कोरकार्ड
- IIT एनरोलमेंट लेटर / बोनाफाइड
- सेमेस्टर मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
IIM स्टूडेंट्स
यह स्कॉलरशिप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) में MBA कर रहे छात्रों की ट्यूशन और रहने-सहने के खर्च में मदद करती है।
- स्कॉलरशिप राशि: ₹5,00,000
- योग्यता: अभी भारत के 22 IIM में से किसी एक में पढ़ाई कर रहे हों। पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स हों (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- परिवार की सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम हो।
- CAT स्कोरकार्ड
- IIM एडमिशन / बोनाफाइड लेटर
- सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
विदेश में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स
यह भारतीय नागरिकों को विदेश में दुनिया की टॉप-रैंक वाली (QS टॉप 200) यूनिवर्सिटीज में पोस्टग्रेजुएट या उससे ऊपर की पढ़ाई करने में मदद करती है।
- स्कॉलरशिप राशि: ₹15,00,000
- योग्यता: सिर्फ भारतीय नागरिक। पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- परिवार की सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम हो
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए जरूरी)
- यूनिवर्सिटी ऑफर लेटर
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (उद्देश्य का विवरण)
- इंग्लिश-प्रोफिशिएंसी स्कोरकार्ड (IELTS/TOEFL)
- QS/THE रैंकिंग का सबूत
- पासपोर्ट और वीजा
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
ताज़ा ख़बरें
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
- NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

