होमस्कॉलरशिपCanada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
स्कॉलरशिप

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी

Canada Scholarships For Indians: मैकगिल यूनिवर्सिटी कनाडा की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां पर कई तरह की स्कॉलरशिप दी जाती है। मैककॉल मैकबैन स्कॉलरशिप भी इसी में से एक है, जिसके लिए भारतीय छात्र भी अप्लाई कर सकते है…

2 सितंबर 2026 को 12:29 pm बजे
Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी

सौजन्य से:- Navbharat Times

Canada Scholarships For Indians: मैकगिल यूनिवर्सिटी कनाडा की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां पर कई तरह की स्कॉलरशिप दी जाती है। मैककॉल मैकबैन स्कॉलरशिप भी इसी में से एक है, जिसके लिए भारतीय छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। आइए स्कॉलरशिप के बारे में जानते हैं।

McCall MacBain Scholarship: कनाडा में मास्टर्स के लिए कई सारी स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिनके बारे में स्टूडेंट्स अक्सर अनजान रहते हैं। एडमिशन होने के बाद स्टूडेंट्स को मालूम चलता है कि उन्हें स्कॉलरशिप भी मिल सकती थी। यही वजह है कि आज हम एक ऐसी स्कॉलरशिप के बारे में जानेंगे, जिसके जरिए भारतीय स्टूडेंट्स 2027 में कनाडा जाकर मास्टर्स कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के आर्थिक फायदे भी काफी ज्यादा हैं। आइए अब इसकी डिटेल जानते हैं।

दरअसल, कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में मास्टर्स डिग्री पूरी करने के लिए 'मैककॉल मैकबैन स्कॉलरशिप' दी जा रही है। इस स्कॉलरशिप को उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो सिर्फ डिग्री नहीं लेना चाहते हैं, बल्कि उनका इरादा दुनिया में बदलाव लाना है। इस स्कॉलरशिप के जरिए न सिर्फ पढ़ाई का खर्च उठाया जाता है, बल्कि ये स्टूडेंट को एक बेहतरीन लीडर बनने का मौका भी देती है। यही वजह है कि इसे भारतीयों के लिए बिल्कुल फिट माना जा रहा है।

स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिल रहा है?

स्कॉलरशिप किसके लिए है?

मैककॉल मैकबैन स्कॉलरशिप के लिए वही स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास पहले से ही बैचलर डिग्री है।

आवेदक फाइनल ईयर का स्टूडेंट होना चाहिए, जिसकी बैचलर डिग्री 2027 तक पूरी भी हो जानी चाहिए।

पिछले 5 सालों में बैचलर्स डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स भी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अगर किसी ने 5 साल से पहले बैचलर्स किया था, लेकिन उसकी उम्र 30 साल या उससे कम है, तो वह भी अप्लाई कर सकता है।

स्टूडेंट्स को 19 अगस्त 2026 से पहले स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना होगा।

मैकगिल में मास्टर्स प्रोग्राम में अप्लाई करने से पहले इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना होगा।

अगर आप फाइनल राउंड तक पहुंचते हैं, तो भले ही आपके प्रोग्राम की डेडलाइन बाद की हो, आपको दिसंबर तक मैकगिल में एडमिशन के लिए अप्लाई कर देना होगा।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके क्षेत्र में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी इंटरव्यू से लगभग दो सप्ताह पहले दी जाएगी।

भारतीय छात्रों को मालूम होना चाहिए कि आवेदन के समय उन्हें एक स्टेटमेंट ऑफ पर्पज भी जमा करना होगा। इसमें उन्हें लीडरशिप के बारे में बताना होगा, क्योंकि स्कॉलरशिप में उन्हें ही प्राथमिकता मिलेगी, जिन्होंने कभी नेतृत्व किया है। लेटर ऑफ रिकमेंडेशन लिखवाते समय भी अपने प्रोफेसरों या उन लोगों से बात करें जो आपके काम को जानते हैं, ताकि वे आपकी 'लीडरशिप पोटेंशियल' के बारे में बेहतर लिख सकें। आवेदन करने से पहले मैकगिल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा मास्टर प्रोग्राम की प्रवेश शर्तों को जरूर पढ़ें।

लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
स्कॉलरशिप

Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

ताज़ा ख़बरें