Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
Study in Scotland: स्कॉटलैंड की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक के तौर पर होती है। यहां पर कई सारी टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां भारतीय छात्र एडमिशन लेकर आसानी से डिग्री ले सकते हैं। इन यूनिवर्सिटीज में स…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Study in Scotland: स्कॉटलैंड की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक के तौर पर होती है। यहां पर कई सारी टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां भारतीय छात्र एडमिशन लेकर आसानी से डिग्री ले सकते हैं। इन यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
Scotland University Scholarships: भारतीय छात्र स्कॉटलैंड जैसे खूबसूरत देश में पढ़ने का सपना पूरा कर सकते हैं। इस देश की राजधानी ग्लास्गो में स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी मौजूद है, जिसने लाखों रुपये की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। स्टूडेंट्स को हर साल 7000 पाउंड (लगभग 9 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसका फायदा सिर्फ वही स्टूडेंट्स उठा सकते हैं, जो यूनिवर्सिटी में अकेडमिक ईयर 2026-27 में फिजिक्स की डिग्री लेने आ रहे हैं।
Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!
ये स्कॉलरशिप स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के जरिए दी जा रही है। सबसे अच्छी बात ये है कि स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप पाने के लिए अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये ऑटोमैटिकली दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप को उन विदेशी छात्रों को दिया जाएगा, जो सितंबर 2026 इनटेक में फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट फिजिक्स प्रोग्राम में फर्स्ट या सेकेंड ईयर के स्टूडेंट होंगे।
हर साल मिलती रहेगी स्कॉलरशिप
स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को उनकी डिग्री की अवधि के दौरान हर साल ये अवार्ड मिलता रहेगा। इसका मतलब है कि स्कॉलरशिप पूरे बैचलर्स कोर्स के लिए है। हालांकि, छात्र को लगातार एक फुल-टाइम स्टूडेंट का स्टेटस बरकरार रखना होगा। उसे हर साल अच्छे नंबरों से पास भी होना चाहिए। आइए जानते हैं कि स्कॉलरशिप के लिए कौन योग्य है और स्कॉलरशिप किस तरह दी जाएगी।
स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप की शर्तें क्या हैं?
स्टूडेंट यूनिवर्सिटी में सितंबर 2026 में फिजिक्स में बैचलर्स डिग्री की पढ़ाई कर रहा है।
पढ़ाई से जुड़ा खर्च स्टूडेंट खुद ही उठा रहा है। उसे किसी और संस्था या सरकार से कोई स्कॉलरशिप नहीं मिल रही है।
स्कॉलरशिप सिर्फ फर्स्ट और सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को मिलेगी।
डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स से ट्रांसफर ले चुके स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी।
हर स्टूडेंट को सिर्फ एक ही स्कॉरशिप मिल सकती है।
स्कॉलरशिप किस तरह दी जाएगी?
7000 पाउंड की इस स्कॉलरशिप को हर अकेडमिक ईयर की ट्यूशन फीस में से कम कर दिया जाएगा। इससे विदेशी छात्रों को उनकी पूरी डिग्री के दौरान आर्थिक मदद मिलती रहेगी। स्कॉलरशिप के लिए अलग से अप्लाई नहीं करना है। इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को ये सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी क्राइटीरिया को पूरा करते हैं और उन्हें 31 जुलाई 2026 की डेडलाइन से पहले यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल चुका हो।
स्कॉलरशिप से जुड़े सभी फैसलों पर 'फैकल्टी ऑफ साइंस' का अंतिम फैसला ही मान्य होगा। किसी भी परिस्थिति में स्कॉलरशिप के फैसलों के खिलाफ अपील पर विचार नहीं किया जाएगा।यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में स्थित एक प्रमुख टेक्निकल यूनिवर्सिटी है। साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इसे लगातार ब्रिटेन के टॉप संस्थानों में गिना जाता है।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
ताज़ा ख़बरें
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
- NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

