होमएग्ज़ाम्सD.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी
एग्ज़ाम्स

D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी

D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी बोर्ड ने परीक्षार्थियों से परीक्षा की गरिमा बनाए रखने और किसी भी तरह के अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. By ETV Bharat…

20 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी

बोर्ड ने परीक्षार्थियों से परीक्षा की गरिमा बनाए रखने और किसी भी तरह के अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : September 20, 2026 at 7:56 PM IST

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाली D.El.Ed. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रदेशभर में 26 सरकारी और निजी संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. बोर्ड ने परीक्षा में नकल और नियमों की अनदेखी को लेकर सख्त रुख अपनाया है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी केंद्र पर सामूहिक नकल या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर केंद्र की मान्यता बिना पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है.

CCTV की निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में CCTV निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. केंद्रों को परीक्षा के दौरान की CCTV रिकॉर्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी. परीक्षा के दौरान किसी शिकायत या अनियमितता की जानकारी मिलने पर बोर्ड संबंधित केंद्र से CCTV फुटेज मंगवा सकता है. अगर कोई केंद्र रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाने में असफल रहता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

स्टाफ ने परीक्षार्थियों की मदद की तो होगी कार्रवाई

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि परीक्षा का पारदर्शी संचालन बोर्ड की प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान अनुचित साधनों (UMC) का इस्तेमाल, सामूहिक नकल या परीक्षा स्टाफ की ओर से परीक्षार्थियों की मदद करने का मामला सामने आता है, तो कार्रवाई केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी. संबंधित परीक्षा केंद्र और वहां तैनात स्टाफ पर भी कार्रवाई की जाएगी. केंद्राध्यक्षों और परीक्षा प्रभारियों को बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बार किसी संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया जाना अगली परीक्षाओं के लिए स्थायी गारंटी नहीं है. भविष्य में किसी संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा या नहीं, यह मौजूदा परीक्षा के दौरान उसके प्रदर्शन, व्यवस्था और अनुशासन पर निर्भर करेगा. बोर्ड के नियमों और निर्धारित औपचारिकताओं का सही तरीके से पालन करने वाले संस्थानों को ही आगे परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी दी जाएगी.

छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परीक्षार्थियों से परीक्षा की गरिमा बनाए रखने और किसी भी तरह के अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. बोर्ड की ओर से 26 परीक्षा केंद्रों की पूरी सूची और विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के एंट्री गेट पर इंसान, बैरिकेड, गाड़ियों को रौंदता चला गया तेज रफ्तार टिप्पर, 1 की मौत और कई घायल

ये भी पढ़ें: हिमाचल में पावर प्रोजेक्ट की टनल हुई लीक, घरों में घुसा मलबा और पानी, ग्रामीण ने भागकर बचाई जान

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
एग्ज़ाम्स

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
एग्ज़ाम्स

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
एग्ज़ाम्स

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:  हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

ताज़ा ख़बरें