यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 आवंटन सूची (जारी), काउंसलिंग, प्रवेश तिथि
Mahindra University | Admissions 2026 4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री ए…

सौजन्य से:- Careers360
Mahindra University | Admissions 2026
4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships
यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में एडमिशन के लिए डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 के तहत कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 है। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग के बाद सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित है। डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 के दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 के दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग की तिथि 11 से 15 सितंबर थी। यूपी डीएलएड फेज 2 राउंड 2 में चयनित उम्मीदवार 24 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर डीएलएड एडमिशन ले सकते हैं। यूपी डीएलएड फेज 2 में डीएलएड स्टेट रैंक 1 से 152202 तक में शामिल अन्य राज्य के उम्मीदवारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का एडमिशन होगा।
यूपी डीएलएड सीट आवंटन रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
- यूपी डीएलएड 2026 एडमिशन (UP DElEd 2026 admission)- अवलोकन
- यूपी डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया (UP DElEd Admission Process in hindi)
- यूपी डीएलएड 2026 मुख्य तिथियां - (UP DELED 2026 important dates)
- यूपी डीएलएड पात्रता मानदंड 2026 (UP DElEd Eligibility Criteria 2026 in hindi)
- यूपी डीएलएड आवेदन पत्र 2026 (UP DElEd Application Form 2026 in hindi)
- यूपी डीएलएड 2026 आवेदन शुल्क (UP DELED 2026 Application Fee)
- यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 (UP DElEd Merit List 2026 in hindi)
- यूपी डीएलएड काउंसलिंग (UP DElEd counselling)
- यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग के लिए ले जाने वाले दस्तावेज (Documents to carry for UP DELED 2026 Counselling)
- यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया (UP DElEd Counselling Process)
- यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग 2026 (UP DElEd Choice Filling 2026)
- यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग 2026 भरने के चरण (Steps to Fill UP DELEd Choice Filling 2026)
- यूपी डीएलएड सीट आवंटन 2026 (UP DELEd Seat Allotment 2026)
फेज 2 राउंड 1 लिए सीट आवंटन लिंक 11 सितंबर को जारी किया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in या इस लेख के माध्यम से यूपी डीएलएड फेज 2 सीट आवंटन सूची देख सकते हैं। इसके बाद 12 से 24 सितंबर तक रैंक के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। फेज 2 राउंड 2 सीट आवंटन के साथ ही फेज 2 के अंतिम चरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। फेज 2 अंतिम चरण शेड्यूल के अनुसार, वैसे उम्मीदवार जिन्हें अभी तक कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है, वे 15 सितंबर तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे।
यूपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल देखें
डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 को शाम 6ः30 बजे से जारी की गई। यूपी डीएलएड फेज 2 एडमिशन के तहत पहले चरण के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार 10 सितंबर तक अपने पसंद के संस्थान के लिए आवेदन कर सकते थे।
फेज 1 के तहत रैंक 1 से 1,52,202 तक के लिए प्रवेश की तिथि 31 अगस्त 2026 को समाप्त हुई थी। डीएलएड स्टेट रैंक 1,52,202 तक के लिए तीन चरणों में रैंक विभाजन कर सीट आवंटन का प्रकाशन किया गया। रैंक 1 से 20 हजार तक के उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन सूची 14 अगस्त, रैंक 20,001 से 80,000 वालों के लिए 19 अगस्त और 80,001 से 1,52,202 रैंक वालों के लिए यूपी डीएलएड सीट आवंटन सूची (UP D.El.Ed. seat allotmaent) 24 अगस्त को जारी की गई। चयनित उम्मीदवार 31 अगस्त तक काउंलिंग के साथ डीएलएड प्रवेश ले सकते थे। इसके बाद सीट अपडेशन 1 सितंबर को जारी हुआ।
प्राधिकरण ने 19 अगस्त को 20,001 से 80,000 रैंक वालों के लिए यूपी डीएलएड 2026 सीट अलॉटमेंट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UP DElEd सीट अलॉटमेंट 2026 लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 80,001 से 1,52,202 रैंक वालों के लिए 19 अगस्त से यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग शुरू की गई। उम्मीदवार 23 अगस्त तक अपने पसंद के संस्थान का नाम भर कर आवेदन सबमिट कर सकते थे।
फेज 1 के अंतर्गत रैंक 1 से 1,52,202 तक के लिए प्रवेश की तिथि 31 अगस्त 2026 तक है। रैंक 1 से 20 हजार तक के उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन सूची 14 अगस्त 2026 को की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। साथ ही रैंक 20001 से 80000 तक के लिए चॉइस फिलिंग की सुविधा 14 से 18 अगस्त तक दी गई। चयनित उम्मीदवार 17 से 31 अगस्त तक डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। रैंक 1 से 20 हजार तक के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू की गई थी।
जारी शेड्यूल के अनुसार, रैंक 1 से 20 हजार तक वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी डीएलएड अलॉटमेंट फीस जमा करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया गया था। चॉइस फिलिंग के लिए 11 से 13 अगस्त तक का समय दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा 10 अगस्त को डीएलएड 2026 स्टेट रैंक जारी कर अगले चरण के तिथियों की जानकारी दी गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से यूपी डीएलएड स्टेट रैंक देख सकते हैं।
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट देखें
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक मेरिट लिस्ट के रूप में होता है। प्राधिकरण द्वारा डीएलएड स्टेट रैंक 1 से 1,52,202 तक वाले उम्मीदवारों के लिए रैंक के अनुसार अलग-अलग फेज में 5000 रुपये यूपी डीएलएड अलॉटमेंट फीस जमा करने के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है। पहले फेज में फीस जमा करने की तिथि 12 अगस्त तक है।
प्राधिकरण द्वारा 29 जुलाई 2026 से डीएलएड आवेदन की सुविधा दोबारा शुरू की गई थी। डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक यूपी डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते थे। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए फिर से खोली गई जिन्होंने पहले फॉर्म नहीं भरा या जो आवेदन के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करने से आवेदन पत्र पूरा नहीं भर पाए थे। आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद यूपी डीएलएड 2026 मेरिट लिस्ट (UP DElEd 2026 merit list) जारी की गई। इसके बाद 10 अगस्त को डीएलएड मेरिट-कम-स्टेट रैंक जारी किया गया।
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी प्रयागराज द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड मेरिट लिस्ट स्टेट रैंक के रूप में 16 जुलाई को जारी होनी थी, लेकिन इसे 10 अगस्त को जारी किया गया। यूपीडीएलएड काउंसलिंग 2026 (UP DElEd counselling 2026) दो चरणों में होगी। पहले चरण (फेज़ 1) के लिए यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग (UP DElEd choice filling 2026) की तिथि 11 अगस्त से 23 अगस्त 2026 है। दूसरे चरण (फेज़ 2) के लिए UP DElEd चॉइस फिलिंग 7 से 15 सितंबर तक होगी। दूसरे चरण के लिए यूपी डीएलएड 2026 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 सितंबर को पूरा हो जाएगा। कक्षाएं 28 सितंबर से शुरू होंगी।
यूपीडीएलएड काउंसलिंग संशोधित शेड्यूल डाउनलोड करें
UP DElEd में एडमिशन 12वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर होता है। एडमिशन के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए स्टूडेंट्स को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 की न्यूनतम ज़रूरतों को पूरा करना अनिवार्य है। यूपी डीएलएड के लिए 15 जून 2026 को यूपी डीएलएड 2026 आवेदन पत्र जारी कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से 8 जुलाई 2026 तक डीएलएड आवेदन पत्र भर सकते थे। यूपी डीएलएड जिसे पहले बीटीसी के नाम से जाना जाता था, इसमें एडमिशन के लिए यूपी डीएलएड 2026 अधिसूचना के साथ मुख्य तिथियों की सूचना जारी कर दी गई है।
यूपी डीएलएड रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया जानें
यूपी डीएलएड आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जून सुबह करीब 10ः25 बजे आवेदन लिंक एक्टिव होने का समय 6 घंटे 36 मिनट बाद यानी शाम 4 बजे बताया जा रहा था। शेड्यूल के अनुसार अब वेबसाइट के होमपेज पर यूपी डीएलएड रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय कर दिया गया। अधिसूचना के अनुसार, डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज द्वारा यूपी डीएलएड ऑनलाइन आवेदन तिथि 15 जून से 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। बाद में एक बार फिर से आवेदन का मौका दिया गया था।
प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 10 जून को एकीकृत पोर्टल के माध्यम से यूपी डीएलएड अधिसूचना के साथ विस्तृत विज्ञापन प्रकाशित किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश डीईएलईडी ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून से शुरू होकर 8 जुलाई 2026 तक चली। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की स्टेट रैंक 16 जुलाई को जारी हुई। मेरिट के आधार पर राजकीय एवं निजी डीएडएल संस्थानों में सीट आवंटन के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित हुई।
उत्तर प्रदेश डीईएलईडी पात्रता (UP DElEd eligibility in Hindi) के अनुसार, यूपी डीएलएड के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यूपी डीएलएड 2026 के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
यूपी डीएलएड 2026 प्रवेश प्रक्रिया को 5 चरणों में विभाजित किया जा सकता है। यूपी डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया आवेदन पत्र भरने से शुरू होती है और काउंसलिंग या अंतिम प्रवेश के साथ समाप्त होती है। यूपी डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2026 के चरण नीचे दिए गए हैं।
- यूपी डीएलएड पंजीकरण 2026 (UP DElEd Registration 2026): उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले यूपी डीएलएड 2026 पंजीकरण फॉर्म भरना और जमा करना होगा।
- यूपी डीएलएड मेरिट सूची (UP DELED Merit List): यूपी डीएलएड 2026 मेरिट सूची पिछली योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- यूपी डीएलएड काउंसलिंग (UP DELED Counselling): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी सीट की पुष्टि के लिए सत्यापन के लिए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे।
- अंतिम प्रवेश (Final Admission): उम्मीदवारों को योग्यता, वरीयता और सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीएलएड कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
यूपी डीएलएड में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों को यूपी डीएलएड से संबंधित तारीखों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी डीएलएड 2026 तिथियां देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश डीएलएड 2026 कार्यक्रम (DELED 2026 programme in hindi) में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता के लिए आवश्यक मानदंडों के बारे में पता होना चाहिए। बीते वर्ष के अनुसार, उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लिखित यूपी डीएलएड पात्रता आवश्यकताएं इस प्रकार हैं:
- आयु मानदंड (Age Criteria): पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) : उम्मीदवारों ने भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
यूपी डीएलएड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर शुरू की जाती है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज द्वारा वेबसाइट पर यूपी डीएलएड 2026 पंजीकरण लिंक सक्रिय कर सभी मुख्य तिथियों की जानकारी भी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यूपी डीएलएड फॉर्म 2026 की अंतिम तिथि (UP DELED form 2026 last date in hindi) से पहले पंजीकरण और आवेदन करना चाहिए।
यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए, उम्मीदवारों को इन चरणों (स्टेप) का पालन करना होगा:
स्टेप 1. पंजीकरण (Registration)
प्रक्रिया का पहला चरण आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपी डीएलएड के लिए पंजीकरण (UP DELED registration in hindi) करना है। सुनिश्चित करें कि आपने सही जानकारी दी है और यूपी डीएलएड पंजीकरण फ़ॉर्म (UP DELED registration form in hindi) जमा करने से पहले सभी विवरणों की दोबारा जांच करें। एक बार जब आप सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लेते हैं, तो आपको एक यूपी डीएलएड पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसकी आपको अगले चरणों के लिए आवश्यकता होगी।
स्टेप 2. यूपी डीएलएड पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें (Pay UP DELED Registration Fee)
पंजीकरण फॉर्म पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड पंजीकरण शुल्क (UP DELED Registration Fee in hindi) का भुगतान करना होगा। यूपी डीएलएड 2026 आवेदन शुल्क (UP DELED 2026 application fee in hindi) का सफलतापूर्वक भुगतान करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी डीएलएड आवेदन शुल्क भुगतान रसीद की एक प्रति अपने पास रखें।
स्टेप 3. पूरा यूपी डीएलएड पंजीकरण फ़ॉर्म भरें (Fill Complete UP DELED Registration Form)
इसके बाद, उम्मीदवारों को सभी आवश्यक विवरणों के साथ पूरा यूपी डीएलएड 2026 पंजीकरण फ़ॉर्म भरना होगा। सुनिश्चित करें कि उन्हें यूपी डीएलएड पंजीकरण 2026 की अंतिम तिथि से पहले किसी भी विसंगति से बचने के लिए सटीक जानकारी प्रदान करनी चाहिए।
स्टेप 4. स्कैन की गई फ़ोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें (Upload Scanned Photo & Signature)
यूपी डीएलएड पंजीकरण प्रक्रिया के भाग के रूप में, आपको अपनी फ़ोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करनी होंगी। सुनिश्चित करें कि छवियाँ आकार, प्रारूप और रिज़ॉल्यूशन के संदर्भ में निर्दिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।
स्टेप 5. आवेदन पत्र डाउनलोड करें (Download Complete Application Form)
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद, उम्मीदवार भरा हुआ यूपी डीएलएड आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी डीएलएड 2026 फॉर्म की समीक्षा करके सुनिश्चित करें कि दी गई सभी जानकारी सटीक और अद्यतित है।
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी डीएलएड 2026 मेरिट लिस्ट (UP DELED 2026 merit list in hindi) जारी करेगा। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में पीडीएफ प्रारूप में यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट देख सकेंगे। यूपी डीएलएड की मेरिट लिस्ट अंतिम योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट पीडीएफ 2026 (UP DELED merit list pdf 2026 in hindi) की तैयारी में उम्मीदवार की श्रेणी पर भी विचार किया जाता है।
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और यूपी डीएलएड सीट को स्वीकार करना होगा। यदि उम्मीदवार सीट स्वीकार करने में विफल रहता है, तो उम्मीदवार का यूपी डीएलएड आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
यूपी डीईएलईडी 2026 मेरिट लिस्ट में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- श्रेणी
- उपलब्ध सीटों की संख्या
- कार्यक्रम का नाम
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA
प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड 2026 मेरिट लिस्ट (UP DELED 2026 merit list) यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा करेगा। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को यूपी डीईएलईडी चरण 1 काउंसलिंग राउंड (UP DELED phase 1 counselling round in hindi) में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। यूपी डीएलएड काउंसलिंग राउंड 1 में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची यूपी डीएलएड वेबसाइट पर अपलोड कर रिक्त सीटों की सूची जारी की जाती है।
यूपी डीएलएड रिक्त सीटों के लिए यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी कर एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर रिक्त सीटों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों की काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2026-28 की शुरुआत 14 सितंबर से होगी।
उम्मीदवार यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं -
- काउंसलिंग पंजीकरण। यदि छात्र काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- च्वाइस फिलिंग (ऑनलाइन)। उम्मीदवार अपने कॉलेज की पसंद भर सकते हैं।
- सीट आवंटन। यूपी डीईएलईडी मेरिट सूची और छात्र की पसंद के आधार पर, सरकार सीट आवंटन जारी करती है।
- शुल्क जमा करना। यूपी डीईएलईडी सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा।
- छात्र आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें। उम्मीदवारों को काउंसलिंग में आवंटित कॉलेज या विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 (UP DELED counselling 2026 in hindi) के दिन अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ लाने होंगे। यहां ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची दी गई है:
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र
- आचरण प्रमाण पत्र
- वैध पहचान प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग (UP DELED 2026 counselling in hindi) की प्रक्रिय को नीचे बिंदुवार समझाया गया है। -
यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग पंजीकरण (UP DELED Counselling Registration)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए, कार्यक्रम और जन्म तिथि का चयन करें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें और सत्यापित करें। एक पासवर्ड बनाएं और उसे सुरक्षित रखें।
- एक बार उम्मीदवार पंजीकरण कर लेता है, तो वह अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन कर सकता है।
- उम्मीदवार को यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- एक बार जब आप यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग शुल्क जमा कर देते हैं, तो उम्मीदवार को एक ट्रांजेक्शन संदर्भ संख्या प्राप्त होगी।
यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया ( UP DELED counselling process in hindi) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को संस्थानों के बारे में अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया का अगला स्तर उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर आयोजित किया जाएगा। अपने चयन को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को संगठन के ऑनलाइन भुगतान पोर्टल के माध्यम से यूपी डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरना होगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यूपी डीएलएड 2026 चॉइस फिलिंग (UP DELED 2026 choice filling) शुरू की जाएगी। यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए:
चरण 1: यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ‘Choice Filling’ बटन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
चरण 3: अब, ड्रॉप-डाउन से कोर्स चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और वन-टाइम पिन और उसके बाद कैप्चा कोड डालें।
चरण 4: पोर्टल पर लॉग इन करें और अब अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज का नाम चुनें।
चरण 5: DELED काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर आवेदन पत्र जमा करें।
चॉइस फिलिंग राउंड की स्थिति में, उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी डीएलएड सीट आवंटन परिणाम (UP DELED seat allotment result) जारी करेगा। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड 2026 सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए लॉगिन करना होगा। यूपी डीएलएड सीट आवंटन (UP DELED seat allotment in hindi) उम्मीदवारों द्वारा भरे गए अंकों और विकल्पों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Articles
Upcoming University Exams
Certifications By Top Providers
Explore Top Universities Across Globe
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google
Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
ताज़ा ख़बरें
- हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: 140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News
- AI used in exam, a studentâs death and a campus on the boil: Who is IIT-Bombay professor Suryanarayana Doolla
- एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार - mbbs admission fraud case sit visits medical colleges gets offices opened on a holiday
- CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट - cbse datesheet 2027 will the cbse class 10 and 12 board exam date sheet be released this week read the full update
- बिहार बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27, परीक्षा आंसर की और समाधान (21 सितंबर)
- Ghazipur News: 3025 में से 2853 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
- टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...: ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - Bhopal News
- JUT में परीक्षा के 6 महीने बाद भी BTech-डिप्लोमा के रिजल्ट नहीं, छात्रवृत्ति पर भी पड़ रहा असर

