होमएग्ज़ाम्सओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

- Hindi News - Local - Haryana - Bhiwani - Haryana Board Exam Admit Card 2026 | BSEH 10th 12th Exam Details ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक…

21 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:  हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Bhiwani

- Haryana Board Exam Admit Card 2026 | BSEH 10th 12th Exam Details

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

- कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अक्टूबर-2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 सितंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर पिछ

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबुलाल करवा ने बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 39,537 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 25,646 छात्र और 13,891 छात्राएं हैं।

चार श्रेणियों में इतने परीक्षार्थी

सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 8,462, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) में 7,647, सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) में 8,850 और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) में 14,578 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड पर फोटो सत्यापित कराना जरूरी

बोर्ड ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिए हैं कि रंगीन प्रवेश-पत्र पर आवेदन के दौरान स्कैन किया गया रंगीन फोटो चिपकाकर उसे राजकीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य या मुख्याध्यापक अथवा राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाएं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान-पत्र, जैसे आधार कार्ड, लाना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाने की सलाह दी है।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचें

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड पर निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसलिए प्रवेश-पत्र को लेमिनेट न करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरण जांचने होंगे। किसी गलती की स्थिति में बोर्ड कार्यालय में जाकर सुधार करवाना होगा।

मोबाइल और स्मार्टवॉच ले जाना प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा लेने के लिए बोर्ड कार्यालय, केंद्र अधीक्षक या मुख्य केंद्र अधीक्षक से नियमानुसार अनुमति लेनी होगी।

एडमिट कार्ड में परेशानी यहां करें संपर्क

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होने पर परीक्षार्थी बोर्ड की सेकेंडरी शाखा के हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assec@bseh.org.in व सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in तथा मुक्त विद्यालय की ई-मेल adhos@bseh.org.in पर तुरन्त संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
एग्ज़ाम्स

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
एग्ज़ाम्स

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
एग्ज़ाम्स

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:  140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: 140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News

ताज़ा ख़बरें