होमएग्ज़ाम्सरेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल RRB ALP CBT 1 Exam Date 2026: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 की CBT-I परीक्षा की संभावित तारीख जारी कर दी है।…

21 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

सौजन्य से:- Amar Ujala

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

RRB ALP CBT 1 Exam Date 2026: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 की CBT-I परीक्षा की संभावित तारीख जारी कर दी है। परीक्षा 3 से 5 नवंबर तक होगी। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी-डेट और 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर की जानकारी मिलेगी।

विस्तार

RRB ALP CBT 1 Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा-1 (CBT-I) की संभावित तारीख जारी कर दी है। CEN 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए CBT-I परीक्षा 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए आधार सत्यापन और परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की है।

तीन से पांच नवंबर तक होगी CBT-I परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा-1 का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा। परीक्षा 3 नवंबर, 4 नवंबर और 5 नवंबर 2026 को होगी।

परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी सिटी और डेट की जानकारी

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। इसी समय एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय किया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया है कि यह लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र से जुड़े आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी देखनी होगी।

परीक्षा से चार दिन पहले ई-कॉल लेटर होगा उपलब्ध

उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर यानी परीक्षा प्रवेश पत्र को परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। यह अवधि परीक्षा शहर और तारीख की सूचना वाले लिंक में दी गई परीक्षा तारीख के आधार पर होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।

परीक्षा केंद्र पर आधार से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

आरआरबी ने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक पहचान जांच को जरूरी बताया है। उम्मीदवारों का आधार लिंक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार के जरिए अपनी पहचान का सत्यापन नहीं किया है, उन्हें आरआरबी की आवेदन वेबसाइट पर लॉगिन करके यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। इससे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में परेशानी से बचा जा सकेगा।

आधार लॉक है तो परीक्षा से पहले जरूर करें अनलॉक

आरआरबी ने उन उम्मीदवारों को भी खास सलाह दी है, जिन्होंने आवेदन करते समय ही आधार सत्यापन पूरा कर लिया था। ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार यूआईडीएआई सिस्टम में अनलॉक हो।

बोर्ड के अनुसार, आधार अनलॉक रहने से परीक्षा के दिन पंजीकरण और परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने में परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

आधार कार्ड में ये जानकारी सही होना जरूरी

आरआरबी ने उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड की जानकारी भी जांचने की सलाह दी है। आधार कार्ड में निम्न जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए-

- नाम

- जन्मतिथि

- नवीनतम फोटो

- पता

- पिता का नाम

जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने आधार में दर्ज जानकारी को जरूर जांच लें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
एग्ज़ाम्स

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
एग्ज़ाम्स

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
एग्ज़ाम्स

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:  हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड

हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:  140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: 140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News

ताज़ा ख़बरें