होमएग्ज़ाम्सएमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार - mbbs admission fraud case sit visits medical colleges gets offices opened on a holiday
एग्ज़ाम्स

एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार - mbbs admission fraud case sit visits medical colleges gets offices opened on a holiday

एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार एसआईटी ने एमबीबीएस प्रवेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी के फर्जी प्रमाण-पत्रों के उपयोग की जांच का…

21 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार
 - mbbs admission fraud case sit visits medical colleges gets offices opened on a holiday

सौजन्य से:- Jagran

एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार

एसआईटी ने एमबीबीएस प्रवेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी के फर्जी प्रमाण-पत्रों के उपयोग की जांच का दायरा बढ़ाया है। ...और पढ़ें

HighLights

- एसआईटी ने एमबीबीएस फर्जीवाड़े में जांच का दायरा आगे बढ़ाया।

- मेडिकल कॉलेजों से स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के दस्तावेज जब्त किए गए।

- फर्जी प्रमाण-पत्रों से दाखिला लेने वाली छात्राएं अभी भी फरार हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी के फर्जी प्रमाण-पत्र का प्रयोग कर आरक्षण कोटा का लाभ प्राप्त करने के मामले में एसआईटी ने जांच का दायरा आगे बढ़ा दिया है। रविवार को एसआईटी की दो टीमें मेडिकल कॉलेज श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) व मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंची। छुट्टी के दिन भी एसआईटी ने दोनों मेडिकल कालेजों के कार्यालय खुलवाए और छात्राओं की ओर से दाखिल के लिए लगाए दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। एमबीबीएस एडमिशन के लिए

आरोपितों के पतों का करवाया जा रहा है सत्यापन

जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपितों ने बहुत ही शातिर ढंग से फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए एमबीबीएस में दाखिला लिया। छात्राओं की ओर से दस्तावेजों में अपने पते अलग-अलग दिए हैं।

किसी प्रमाणपत्र में पता रिश्तेदार तो कहीं किराए के रूप में दिया हुआ है। ऐसे में एसआईटी यह पता नहीं कर पा रही है कि छात्राओं का मूल निवास कहां का है। सभी दस्तावेज खंगालने के बाद ही एसआईटी किसी नतीजे तक पहुंच पाएगी।

एसडीएम कार्यालय से जुटाए दस्तावेजों की जांच शुरू

आरोपितों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी का प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए जो दस्तावेज लगाए गए थे, उन्हें एसआईटी अपने कब्जे में ले चुकी है। एसआइटी इन दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके बाद छात्राओं ने दाखिले के लिए जिन यूनिवर्सिटी व कॉलेज के शैक्षणिक प्रमाणपत्र लगाए हैं, वहां भी पत्राचार किया है। अब यह भी संदेह जताया जा रहा है कि कहीं उन्होंने डिग्री के लिए भी फर्जीवाड़ा तो नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित फरार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रिम प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा मामले में थाना क्लेमेनटाउन रायपुर में दो मुकदमे दर्ज होने के बाद नामजद आरोपित तृप्ति व उसकी मां उमा रानी और कुमारी खुशी, परी व स्वाति सभी फरार हैं। पुलिस पांचों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद मामला साफ होने की उम्मीद है। वहीं फर्जीवाड़े की चेन लंबी होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
एग्ज़ाम्स

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
एग्ज़ाम्स

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
एग्ज़ाम्स

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी:  हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

ताज़ा ख़बरें