होम›एग्ज़ाम्स›हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम: 140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम: 140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - Bhiwani News

- Hindi News - Local - Haryana - Bhiwani - Haryana Board Exam Schedule | 10th 12th DLED Compartment Exam Dates हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम:140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - कॉप…

30 सितंबर 2026 को 10:02 am बजे
हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम:  140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - Bhiwani News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Bhiwani

- Haryana Board Exam Schedule | 10th 12th DLED Compartment Exam Dates

हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम:140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा

- कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट (EIOP), रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की पूरक तथा डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से आरंभ होकर 24 अक्टूब

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने संयुक्त रूप से बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट (EIOP), रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय तथा डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाओं में प्रदेशभर के 140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 82037 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे।

ये देंगे परीक्षा सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 8462 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5219 छात्र, 3243 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7647 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5290 छात्र, 2357 छात्राएं शामिल हैं। सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 8850 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5472 छात्र, 3378 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14578 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 9665 छात्र व 4913 छात्राएं शामिल हैं। डीएलएड की परीक्षा में 42500 छात्र अध्यापक परीक्षा देंगे, जिसमें 13523 छात्र-अध्यापक व 28977 छात्र-अध्यापिका प्रविष्ट होंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन, गरिमा व पवित्रता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए 26 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षाओं को शान्तिपूर्वक ढ़ंग से संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्यों से सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा-163 भी लागू कर दी गई है।

प्रवेश पत्र को ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाले उन्होंने बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर ही प्रिन्ट करें तथा वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकायें जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था तथा उसे किसी राजकीय/अराजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र एवं मूल पहचान-पत्र (आधार कार्ड आदि) के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।

परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देंशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है। इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित है। यदि कोई परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक नकल में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NSUI ने पूरक परीक्षा पास छात्रों के लिए प्रवेश मांगा:  जिला अध्यक्ष ने 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी - Harda News
एग्ज़ाम्स

NSUI ने पूरक परीक्षा पास छात्रों के लिए प्रवेश मांगा: जिला अध्यक्ष ने 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी - Harda News

नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू
एग्ज़ाम्स

नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू

Neet paper leak: Centre working on national CBT infra for entrance exams
एग्ज़ाम्स

Neet paper leak: Centre working on national CBT infra for entrance exams

जयपुर चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव
एग्ज़ाम्स

जयपुर चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 टाइम टेबल और निर्देश जानें
एग्ज़ाम्स

एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 टाइम टेबल और निर्देश जानें

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट - jharkhand jac class 9th and 11th special exam results released
एग्ज़ाम्स

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट - jharkhand jac class 9th and 11th special exam results released

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव
एग्ज़ाम्स

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव

JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - jac special exam 2026 result jharkhand board class 9 and 11 special exam results released download marksheet with a single click

ताज़ा ख़बरें