'इन मर्दों का क्या भरोसा...' स्कूल के बच्चों का वायरल नारा पड़ा भारी, अमरोहा शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण - amroha school video ek kachori slogan sparks probe
'इन मर्दों का क्या भरोसा...' स्कूल के बच्चों का वायरल नारा पड़ा भारी, अमरोहा शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण गजरौला के एक कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का 'एक कचौड़ी, दो समोसा...' बोलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा…

सौजन्य से:- Jagran
'इन मर्दों का क्या भरोसा...' स्कूल के बच्चों का वायरल नारा पड़ा भारी, अमरोहा शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
गजरौला के एक कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का 'एक कचौड़ी, दो समोसा...' बोलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा ...और पढ़ें
HighLights
- बच्चों का 'एक कचौड़ी, दो समोसा' वीडियो वायरल हुआ।
- शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
- संबंधित गजरौला विद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जागरण संवाददाता, गजरौला। क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’ बोलते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
मंगलवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए इस वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने कुछ बच्चे एक कमरे में नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चे मजाकिया अंदाज में ट्रेंड कर रहे नारे को बोलते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से ही वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया जा रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
प्रसारित वीडियो गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के पास के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। मंगलवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अवकाश पर थीं। उनकी अनुपस्थिति में सहायक अध्यापिका के पास विद्यालय का चार्ज था। हालांकि, वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और फर्जी निकाह का शिकार बनी 15 वर्षीय नाबालिग, अब बेटे के हक के लिए भटक रही दर-दर
मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आरती गुप्ता ने बताया कि प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। संबंधित विद्यालय में पहुंचकर मामले की पड़ताल की जाएगी। विद्यालय से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
University of Colorado Denver to Open Branch Campus in India

Rekha Gupta Inspects Delhi University North Campus, Orders CCTV and Lighting Checks | Outlook India

After chat with students, CM reviews blind spots, safety gaps on DU campus | Delhi News - The Times of India

Delhi CM Rekha Gupta Inspects Delhi University Campus Area, Directs Action On Safety And Civic Issues -

'If any problem, tell me': CM Rekha Gupta interacts with girl students on North Campus - The Statesman

Pralhad Joshi takes morning walk at IIT Madras, interacts with students

Ministry of Education conducts nationwide screening to strengthen inclusive education for CwSN, 60000+ schools participate

Delhi CM Rekha Gupta inspects DU campus, directs officials to address student safety concerns - The Tribune
ताज़ा ख़बरें
- Fire breaks out at Delhi University North Campus office - Rediff
- पंचायत में उठाई गई एकल शिक्षा नीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा
- Tamil Nadu Schools Face Acute Shortage of Physical Education Teachers
- Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया
- Delhi University Avasar 2026: Over 7,000 students take part
- University of Colorado Denver gets UGC approval for Hyderabad campus
- सीबीएसई स्पेशल एग्जाम डेटशीट जारी: 23 अक्तूबर से होंगी पश्चिम एशिया में परीक्षाएं; नोट करें पूरा कार्यक्रम

