Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं
{"_id":"6ac683fa59d16d6cb70deb48","slug":"three-years-since-the-new-education-policy-was-implemented-revised-textbooks-have-still-not-been-received-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82144-2026-10-07","type":"story","status":…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac683fa59d16d6cb70deb48","slug":"three-years-since-the-new-education-policy-was-implemented-revised-textbooks-have-still-not-been-received-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82144-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं
विज्ञापन
महाविद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक और छात्र दोनों हो रहे परेशान
उच्चतर शिक्षा विभाग को कई बार भेजा जा चुका है पत्र
सूरज कुमार
फरीदाबाद। जिले के महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके तहत बदले गए पाठ्यक्रम की किताबें अब तक विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। किताबें नहीं मिलने के कारण छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। वहीं, शिक्षक भी नए पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत पूरा पाठ्यक्रम नहीं बदला गया है। कुछ विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इन्हीं बदले हुए विषयों की किताबें बाजार और महाविद्यालयों में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में शिक्षक विद्यार्थियों को अन्य माध्यमों से पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रबंधन की ओर से किताबें उपलब्ध कराने के लिए कई बार उच्चतर शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ऑनलाइन शिक्षक सामग्री भी पूरी तरह विश्वसनीय नहीं
बदले हुए पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध है, लेकिन इसकी विश्वसनीयता को लेकर संशय रहता है। ऐसे में छात्रों को केवल ऑनलाइन सामग्री से पढ़ने की सलाह देना भी उचित नहीं है। पाठ्य सामग्री सत्यापित नहीं होती है, जिससे विद्यार्थियों को सही जानकारी मिलने में परेशानी हो सकती है। नई शिक्षा नीति के तहत एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे नए विषय भी पाठ्यक्रम में शामिल किए गए हैं, लेकिन इनकी किताबें अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के विषय समझने में परेशानी होती है। किताबें मिल जाएं तो पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।-सूरज, छात्र
ऑनलाइन सामग्री से पढ़ाई करते समय सही जानकारी को लेकर असमंजस रहता है। कॉलेज में किताबें मिलने से काफी सहूलियत होगी।-साहिल मौर्य, छात्र

Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया

Delhi University Avasar 2026: Over 7,000 students take part

University of Colorado Denver gets UGC approval for Hyderabad campus

CU Denver Hyderabad Campus: University receives UGC approval, to welcome students in 2027

India to soon get first US public university campus in Hyderabad, receives UGC nod

Justice corner at IIT Bombay takes on wider campus concerns from students, faculty

Delhi: Students oppose new gate between two campuses - The Tribune

Fire breaks out at Delhi University North Campus office
ताज़ा ख़बरें
- Why entrepreneurship education must move beyond the classroom — and how LBSIM, Delhi, is building that pathway - The Tribune
- IIT-B Justice Corner takes on wider campus concerns
- Lighthouse Learning to bring UK’s Clifton College into its India school network
- LPU Advances to 4th Position in India in Times Higher Education World University Rankings 2027, Moves into 501–550 Global Rank
- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का चक्काजाम-हंगामा: फीस बढ़ोतरी और 6 हजार सीटें घटाने का विरोध, कैंपस में मार्च निकालकर नारेबाजी - Prayagraj (Allahabad) News
- सोलन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और दुष्यंत कुमार की कविता पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला नया दृष्टिकोण
- 6th Global Education Summit sees academicians from 30 countries participating at Chandigarh University - The Tribune
- Chhattisgarh signs skill development MoU in Singapore, gets ₹350 cr investment proposal