झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर केंद्र सख्त, खाली पद तुरंत भरने के दिए आदेश - centre concerned over jharkhand diet jcert teacher vacancies
झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर केंद्र सख्त, खाली पद तुरंत भरने के दिए आदेश केंद्र सरकार ने झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों (जेसीईआरटी और डायट) में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर…

सौजन्य से:- Jagran
झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर केंद्र सख्त, खाली पद तुरंत भरने के दिए आदेश
केंद्र सरकार ने झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों (जेसीईआरटी और डायट) में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र ने राज्य के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में शिक्षकों के पद रिक्त होने पर चिंता जताई है। साथ ही झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) में भी फैकल्टी के रिक्त पदों का उल्लेख किया है।
केंद्र ने कहा है कि इन शैक्षिक संस्थानों को सृदृढ़ कर तथा फैकल्टी की समुचित व्यवस्था कर ही राज्य में शिक्षा प्रशिक्षण को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे उत्कृष्ट शिक्षक तैयार होंगे तथा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नहीं होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की हाल ही में हुई एक बैठक में बताया गया कि जेसीईआरटी में 11 स्वीकृत पदों के विरुद्ध चार पदों पर ही फैकल्टी कार्यरत हैं। शेष पद रिक्त हैं। राज्य स्तरीय इस संस्थान में 65 प्रतिशत पद रिक्त हैं। इसी तरह, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के स्वीकृत 312 पदों के विरुद्ध 157 (50 प्रतिशत) पद रिक्त हैं।
केंद्र ने कहा है कि यह देखा गया कि पिछले तीन वर्षों से रिक्त पदों की संख्या अधिक है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन के लिए इन संस्थानों की अहम भूमिका बताते हुए रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र के अनुसार, इन संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था खत्म कर नियमित शिक्षकों की भर्ती करने की आवश्यकता है। केंद्र ने यह भी कहा है कि स्कूलों के शिक्षकों के डायट्स में प्रतिनियुक्ति का असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को रिक्त पदों की समीक्षा कर हर हाल में इस वर्ष तक भरने को कहा है।
सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होने हैं डायट
राज्य के सभी जिलों के डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना है। इन संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरने का असर इस योजना पर भी पड़ सकता है। इसके लिए केंद्र से अनुदान भी मिलता है।
डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका
डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित करने में डायट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालयों में कक्षा एक से पांच के बच्चों को पढ़ाने के लिए डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों की नियुक्ति होती है। इधर, राज्य सरकार डायट में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमावली गठित करने जा रही है। कैबिनेट की इसपर स्वीकृति मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हाे सकती है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Top Skill Development Courses to Boost Career in 2026

कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण प्रदाताओं का प्रदर्शन, 10 मांगों पर हुआ मंथन, दिवाली तक मिला भुगतान का आश्वासन

Buxar News: छह माह से बंद है कुशल युवा कार्यक्रम, प्रशिक्षण से युवा वंचित

बदायूं में शिक्षकों का प्रशिक्षण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर की चर्चा - Badaun News

Dhanbad News: हर्ल सिंदरी का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण समाप्त

Chhattisgarh signs skill development MoU in Singapore, gets ₹350 cr investment proposal

पटना : युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Edtech firm byteXL raises $9M as investors back college-linked AI skilling model
ताज़ा ख़बरें
- सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू - nipun haryana mission primary teachers training begins in sonipat
- हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित
- CCRT Hyderabad workshop explores role of puppetry in education under NEP 2020
- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ
- India, Cote d'Ivoire discuss strengthening collaboration in skill development
- स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास
- Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू
- UGC NET December 2026 Exam Date: परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक, आवेदन और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी

