होमएग्ज़ाम्सअब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन: फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन: फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - TET Will Now Be Held In December, Apply By October 5 अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन:फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - कॉपी लिं…

18 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन:  फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Bhopal

- TET Will Now Be Held In December, Apply By October 5

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन:फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराई जाने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा अब दिसंबर में होगी। पहले यह अक्टूबर में होने वाली थी, लेकिन सीएम द्वारा ऑफलाइन परीक्षा कराने की घोषणा के बाद एजेंसी बदल दी गई।

पहले ईएसबी इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड पर अक्टूबर में करवाने वाली थी, लेकिन अब एमपी बोर्ड इसे ऑफलाइन मोड पर दिसंबर में कराएगी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई, लेकिन बोर्ड से जुड़े अफसरों ने बताया कि फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा होनी है। इस बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखकर शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर में कराए जाने पर चर्चा हो रही है।

बताया गया कि यह परीक्षा दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी। वहीं जनवरी 2027 में इसका परिणाम जारी किया जा सकता है। फाइनल ड्राफ्ट इसी महीने तैयार हो जाएगा।

माशिमं लेगा परीक्षा, माइनस मार्किंग नहीं होगी

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जहां प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।

शिक्षकों को सही उत्तर के लिए ओएमआर शीट पर काला या नीला गोला भरकर जवाब देना होगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आवेदन करने वाले शिक्षकों की वास्तविक संख्या के आधार पर किया जाएगा।

शिक्षकों को कम से कम दूरी वाले नजदीकी परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद यदि आवेदकों की संख्या अधिक रहती है तो परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जबकि आवेदन कम होने की स्थिति में सीमित परीक्षा केंद्र ही बनाए जाएंगे।

पदवृद्धि के लिए शिक्षा मंत्री के बंगले पर देंगे धरना लोक शिक्षण:

संचालनालय के सामने करीब सात दिन से पदवृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थी अब विभागीय मंत्री के बंगले पर धरने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर भूख हड़ताल कर रहे नरेंद्र राजपूत ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने हमारे साथ धोखा किया। उन्होंने मुलाकात में हमारे सामने कसम खाकर कहा कि मैं पदवृद्धि करना चाहता हूं, लेकिन अब कोई आदेश जारी नहीं किया।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News
एग्ज़ाम्स

कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 (3,284) जारी, टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट देखें
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 (3,284) जारी, टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट देखें

Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म
एग्ज़ाम्स

Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

Muzaffarnagar News: 30 सितंबर के बाद तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: 30 सितंबर के बाद तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें
एग्ज़ाम्स

झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
एग्ज़ाम्स

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल
एग्ज़ाम्स

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल

UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू
 - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview
एग्ज़ाम्स

UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview

ताज़ा ख़बरें