होमएग्ज़ाम्सयूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास: 814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास: 814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UPPSC PCS Mains Result 2026 | Candidates Selected For Interview BREAKINGयूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास:814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियो…

17 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
यूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास:  814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UPPSC PCS Mains Result 2026 | Candidates Selected For Interview

BREAKINGयूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास:814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार शाम जारी कर दिया। इसमें 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 2,297 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

PCS के कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं, 2 पद ऐसे हैं, जिन पर सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। इन 2 पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ ही घोषित होगा।

29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा

PCS-2025 की लिखित परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल- 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस भर्ती में कुल 28 तरह के पद भरे जाएंगे।

इनमें से 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इन्हीं पदों के लिए 2,297 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है।

आयोग जल्द ही पदों की वरीयता और इंटरव्यू से जुड़ी पूरी जानकारी अलग से जारी करेगा। इसके बाद इंटरव्यू की तारीखें और दूसरे जरूरी निर्देश बताए जाएंगे।

आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

इससे पहले प्री एग्जाम में 10,284 अभ्यर्थी पास हुए थे। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। चुने गए उम्मीदवार सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी भी वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।

हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े परिणाम

आयोग ने परिणाम जारी करते समय दो महत्वपूर्ण कानूनी शर्तों का भी उल्लेख किया है। रिट याचिका संख्या- 4253/2026, अर्पित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में याची का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों के परिणाम भी विशेष अपील संख्या 475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। यानी इन मामलों में परिणाम घोषित होने के बावजूद अंतिम स्थिति कोर्ट के फैसले के अनुसार तय होगी।

कटऑफ और प्राप्तांक बाद में होंगे जारी

आयोग ने अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ को लेकर भी स्थिति साफ की है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी की जाएगी। आयोग ने इस चरण पर इन जानकारियों के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन नहीं भेजने की सलाह दी है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें
एग्ज़ाम्स

झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
एग्ज़ाम्स

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल
एग्ज़ाम्स

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल

UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू
 - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview
एग्ज़ाम्स

UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview

Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस
 - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open
एग्ज़ाम्स

Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open

College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला
 - college admission 2026 accept seat or wait for better option
एग्ज़ाम्स

College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला - college admission 2026 accept seat or wait for better option

SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027
एग्ज़ाम्स

SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
एग्ज़ाम्स

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

ताज़ा ख़बरें