Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open
Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 10,000 सामान्य…

सौजन्य से:- Jagran
Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस
जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 10,000 सामान्य और 2,500 आरटीई सीटें उपलब्ध हैं।
HighLights
- जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ।
- 10,000 सामान्य और 2,500 आरटीई सीटों पर होगा प्रवेश।
जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर के करीब 40 निजी स्कूलों ने सत्र 2027-28 की प्रवेश कक्षा (नर्सरी) में ऑनलाइन आवेदन के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है।
जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) बारीडीह और मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) बिष्टुपुर में मंगलवार से फॉर्म मिलना शुरू हो गया है।
शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी की कुल 10,000 सामान्य सीटों पर एडमिशन होगा, जबकि 2,500 सीटें शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
स्कूलों की वेबसाइट से डाउनलोड होंगे फॉर्म
अभिभावक संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म का शुल्क विभिन्न स्कूलों में ₹300 से ₹600 के बीच निर्धारित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुने गए बच्चों की अंतिम सूची जनवरी के तीसरे सप्ताह में स्कूलों के सूचना बोर्ड पर जारी की जाएगी।
लोयोला, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट, कार्मेल और चर्च स्कूल बेल्डीह ने फिलहाल अपनी तिथियां घोषित नहीं की हैं। अमूमन लोयोला व कॉन्वेंट के फॉर्म नवंबर में जारी होते हैं।
औसतन प्रत्येक स्कूल में 150 सीटें हैं और करीब डेढ़ लाख से अधिक फॉर्म बिकने का अनुमान है।
किस स्कूल में कब से कब तक मिलेंगे फॉर्म:
- जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (JPS), बारीडीह: 15 सितंबर से 15 अक्टूबर
- मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS), बिष्टुपुर: 15 सितंबर से 20 अक्टूबर
- केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS), गोलमुरी: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर
- जुस्को स्कूल (कदमा, काशीडीह व साउथपार्क): 18 सितंबर से (संभावित)
- बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा: 18 सितंबर से 18 अक्टूबर
- गुलमोहर स्कूल, टेल्को: 19 सितंबर से 31 अक्टूबर
- विवेक विद्यालय, छोटागोविंदपुर: 21 सितंबर से 15 अक्टूबर
- श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर: 21 सितंबर से 20 अक्टूबर
- डीएवी बिष्टुपुर: 21 सितंबर से 5 अक्टूबर
- केरला पब्लिक स्कूल (कदमा, मानगो व गम्हरिया): 25 सितंबर से 25 अक्टूबर
- चिन्मया विद्यालय, टेल्को: 30 सितंबर से 30 अक्टूबर
- दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची: 1 अक्टूबर से 1 नवंबर
- हिलटॉप स्कूल, टेल्को: 1 अक्टूबर से 10 नवंबर
- तारापोर स्कूल, एग्रिको: 1 अक्टूबर से 1 नवंबर
- राजेंद्र विद्यालय, साकची: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर
- सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल, बिष्टुपुर: 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर
- एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश स्कूल, कदमा: 5 अक्टूबर से 5 नवंबर
- जेएच तारापोर, धतकीडीह: 9 अक्टूबर से 8 नवंबर
- डीबीएमएस इंग्लिश हाई स्कूल, कदमा: दुर्गा पूजा से पहले (तिथि जल्द)
उम्र सीमा और पात्रता मानदंड
नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकांश स्कूलों ने बच्चों की जन्म तिथि वर्ष 2023 से 2024 के बीच मांगी है। कुछ प्रमुख कट-ऑफ तिथियां:
- 1 अक्टूबर 2023 से 30 अक्टूबर 2024
- 31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2024
- 1 जुलाई 2023 से 30 जून 2024
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक जन्म तिथि और पात्रता के लिए संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview

यूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास: 814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला - college admission 2026 accept seat or wait for better option

SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी - up board exam new guidelines for application based questions

CUET PG 2027 Exam Dates Announced by NTA, Check Complete Schedule

BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
ताज़ा ख़बरें
- लखनऊ में कौशल प्रशिक्षण केंद्रों पर हड़ताल, भुगतान और परीक्षा में देरी से प्रशिक्षकों में नाराजगी
- Bihar Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक आवेदन का मौका - bihar board exam 2027 deadline for filling out matric and intermediate exam forms extended opportunity to submit forms until this date
- He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF
- Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी
- बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने दी बड़ी राहत
- Satya Niketan building collapse result of callous, criminal conduct: Delhi HC
- एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

