जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने भी अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 की…

सौजन्य से:- Hindustan
जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने भी अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा शेड्यूल कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर जोन क्षेत्रों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छात्रों के लिए है।
JKBOSE Class 10 Date Sheet 2026: 10वीं बोर्ड एग्जाम के छात्रों को एग्जाम की तारीखों का बेसब्री से इंतजार रहता है। धीरे-धीरे अलग-अलग राज्यों के बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने के लिए डेटशीट जारी कर रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने भी अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा शेड्यूल कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर जोन क्षेत्रों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छात्रों के लिए है। डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। पहला पेपर गणित का होगा। सभी परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएंगी।
JKBOSE Class 10 Exam 2026: पूरा शेड्यूल
तारीख- विषय
19 अक्टूबर 2026- गणित
22 अक्टूबर 2026- उर्दू/हिंदी
27 अक्टूबर 2026- विज्ञान
31 अक्टूबर 2026- अंग्रेजी
4 नवंबर 2026- सामाजिक विज्ञान
7 नवंबर 2026- संगीत
9 नवंबर 2026- अतिरिक्त/वैकल्पिक विषय
11 नवंबर 2026- वोकेशनल विषय
14 नवंबर 2026 -साइंस
16 नवंबर 2026 -पेंटिंग/आर्ट एंड ड्राइंग
18 नवंबर 2026 - कंप्यूटर साइंस
विज्ञान के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस शामिल होंगे। वहीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, आपदा प्रबंधन और रोड सेफ्टी एजुकेशन से जुड़े प्रश्न होंगे।
अतिरिक्त और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा 9 नवंबर को
डेटशीट में कई अतिरिक्त और वैकल्पिक विषयों को भी शामिल किया गया है। इन विषयों की परीक्षा 9 नवंबर 2026 को होगी। इनमें अरबी, कश्मीरी, डोगरी, भोटी, पंजाबी, उर्दू, हिंदी, फारसी और संस्कृत सहित अन्य विषय शामिल हैं।
11 नवंबर को वोकेशनल विषयों की परीक्षा
बता दें कि वोकेशनल विषयों की परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, IT और ITES, रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, अपैरल्स, मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, ऑटोमोटिव, प्लंबिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और पावर जैसे विषय शामिल हैं।
18 नवंबर को खत्म होगी परीक्षा
बताते चलें कि JKBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर 2026 को समाप्त होंगी। डेटशीट के अनुसार, अंतिम पेपर कंप्यूटर साइंस का होगा। जिन छात्रों के विषय इससे पहले निर्धारित हैं, उनकी परीक्षा संबंधित पेपर की तारीख के साथ ही समाप्त हो जाएगी। डेटशीट में कई प्रमुख विषयों के बीच अंतर दिया गया है, जिससे छात्र परीक्षा के बीच मिलने वाले समय का इस्तेमाल विषयवार रिवीजन और तैयारी के लिए कर सकते हैं।
छात्र इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्रों को परीक्षा केंद्र की जानकारी और बोर्ड की ओर से जारी अन्य निर्देशों को भी जरूर देख लेना चाहिए।आधिकारिक नोटिस में डेटशीट की तारीख 16 सितंबर 2026 दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे डेटशीट की एक कॉपी सुरक्षित रखें और परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या शेड्यूल में बदलाव के लिए JKBOSE के आधिकारिक नोटिफिकेशन नियमित रूप से चेक करते रहें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
HPSC HCS Mains Result 2026: हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - hpsc hcs mains result 2026 released and candidates can download the result with one click only

यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा

कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन: फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 (3,284) जारी, टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट देखें

Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

Muzaffarnagar News: 30 सितंबर के बाद तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें
ताज़ा ख़बरें
- UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
- पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल
- UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview
- यूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास: 814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News
- Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open
- College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला - college admission 2026 accept seat or wait for better option
- SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

