VKSU PG Entrance Exam: रिजल्ट के साथ जारी होगी विषयवार कटऑफ
VKSU PG Entrance Exam: 6,900 सीटों के लिए संभावित कटऑफ पर टिकीं नजरें, परिणाम के साथ जारी होगी मेधा सूची वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय VKSU PG Entrance Exam: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में पीजी सत्र 2026-28 क…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
VKSU PG Entrance Exam: 6,900 सीटों के लिए संभावित कटऑफ पर टिकीं नजरें, परिणाम के साथ जारी होगी मेधा सूची
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय
VKSU PG Entrance Exam: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में पीजी सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न हो चुकी है. अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट और संभावित कटऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विश्वविद्यालय जल्द ही परिणाम के साथ-साथ विषयवार कटऑफ और पहली चयन सूची जारी करने की तैयारी में है.
VKSU PG Entrance Exam: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2026-28 में दाखिले को लेकर आयोजित प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें संभावित कटऑफ पर टिक गई हैं. एमए, एमएससी और एमकॉम में नामांकन के लिए परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राएं अपने प्राप्तांकों के आकलन के आधार पर पीजी विभागों व अंगीभूत कॉलेजों में सीट पक्की होने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परिणाम के साथ विषयवार कटऑफ और प्रथम चयन सूची जारी करने की तैयारी में जुटा है.
कला, विज्ञान व वाणिज्य की 6,900 सीटों पर होना है दाखिला
विश्वविद्यालय अंतर्गत पीजी प्रथम सेमेस्टर में इस सत्र में कुल करीब 6,900 सीटों पर छात्र-छात्राओं का चयन होना है. इसके तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अंतर्गत संचालित विभिन्न पारंपरिक और वोकेशनल विषयों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है, जिसके चलते कई प्रमुख विषयों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
सीटों की संख्या और आवेदकों के आधार पर तय होगा कटऑफ
विशेषज्ञों और विवि सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों, अभ्यर्थियों की संख्या और प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर के आधार पर ही कटऑफ निर्धारित किया जाएगा. इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, भौतिकी और गणित जैसे उच्च मांग वाले विषयों में कटऑफ काफी ऊपर रहने के आसार हैं, जबकि कुछ अन्य विषयों में औसत अंकों पर भी नामांकन मिल सकता है. कटऑफ जारी होते ही स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी.
मेधा सूची के बाद तय समय सीमा में लेना होगा नामांकन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही पहली मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) जारी की जाएगी. सूची में चयनित अभ्यर्थियों को विवि द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित पीजी विभाग या संबंधित अंगीभूत महाविद्यालय में पहुंचकर अपने मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा और शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा. समय पर नामांकन नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों का दावा स्वतः समाप्त माना जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन और सुधार के बाद हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि पीजी सत्र 2026-28 के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी. छात्रों की सहूलियत के लिए आवेदन में त्रुटि सुधार (करेक्शन) का भी विशेष अवसर दिया गया था, जिसके बाद पारदर्शी तरीके से प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई. अब परीक्षा समिति द्वारा ओएमआर शीट के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है. अभ्यर्थी लगातार विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरें बनाए हुए हैं ताकि परिणाम और कटऑफ से संबंधित हर अपडेट समय पर मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Jobs 2026: बिना परीक्षा 32447 पद, रेलवे, GDS, SBI समेत इन विभागों में बंपर भर्ती, 10वीं पास को भी मौका

Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान सीईटी एग्जाम शेड्यूल में बदलाव की तैयारी, कब होगी परीक्षा? जानें अपडेट

UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा - up board schools online attendance boosts to be exam centre

एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें
ताज़ा ख़बरें
- एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया
- मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
- बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू
- UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर
- उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
- IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in
- एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (MP BEd Merit List 2026 ): फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन शेड्यूल जानें
- Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी

