उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस एमबीबीएस में दाखिले के लिए जमा प्रमाणपत्रों में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सख्…

सौजन्य से:- Amar Ujala
उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
एमबीबीएस में दाखिले के लिए जमा प्रमाणपत्रों में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अब दस्तावेजों की पूरी जांच और सत्यापन होने तक मेडिकल कॉलेजों में छात्रों का दाखिला अंतिम नहीं माना जाएगा।
विस्तार
उत्तराखंड में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों के दाखिले दस्तावेज के सत्यापन होने तक प्रोविजनल यानि अस्थायी माने जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों को नोटिस दिया है। मेडिकल कॉलेज अपने स्तर पर दस्तावेज की जांच करेंगे।
जानकारी के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय तब लिया गया है जब एमबीबीएस में दाखिले के लिए जमा किए गए प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अलग-अलग जिलों में प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में कई जनसेवा केंद्रों को सील भी किया गया है। ऐसे में नया नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि आगामी सत्रों में इस तरह की अनियमितताओं पर विराम लगाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे से एमबीबीएस की 85 प्रतिशत और बाहरी राज्यों की 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित सीटें 50-50 प्रतिशत हैं।
राज्य कोटे से दाखिला लेने वालों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र देना पड़ता है। इसके अलावा जातिगत और आर्थिक आरक्षण के लिए भी प्रमाणपत्र जमा करवाने पड़ते हैं। अब विश्वविद्यालय स्तर पर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर सीट आवंटित की जाती थी। अब मेडिकल कॉलेज भी अपने स्तर पर सत्यापन करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अगर कॉलेज स्तर से कोई कमी पकड़ी जाती है तो उन छात्रों का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
अलग सेल बनाने की सिफारिश
एमबीबीएस छात्रों के स्थायी निवास, जाति और आर्थिक से जुड़े से भी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए कॉलेज में एक अलग समिति बनाई जाएगी। समिति के सदस्य आवश्यकता पड़ने पर भौतिक परीक्षण के लिए छात्रों के घर तक भी जा सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी मेडिकल कॉलेजों में इसके लिए एक अलग समिति बनाने की भी सिफारिश की गई है। सभी मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी कर इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
नीट काउंसलिंग के दो राउंड पूरे
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में नीट काउंसलिंग के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। अब तीसरा और चौथा राउंड जल्द ही पूरा किया जाएगा। तीसरे राउंड तक अधिकतर सीटें पूरी हो जाएंगी। अब तक जिन छात्रों को काउंसलिंग के बाद सीट आवंटित की गई है उनके दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय अपने स्तर पर दस्तावेज सत्यापित कर रहा है।
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए विभाग की ओर से नियम बदले गए हैं। एमबीबीएस छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन पूरा होने तक उनका दाखिला अस्थायी माना जाएगा। इसकी जांच के लिए कॉलेजों को समिति बनाने के भी निर्देश दिए हैं। -डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर

IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in

एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (MP BEd Merit List 2026 ): फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन शेड्यूल जानें

UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News

सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी

एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps
ताज़ा ख़बरें
- AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in
- Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India
- VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल
- वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
- Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश
- ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास
- DSSSB ASO Admit Card 2026 जारी, 21 सितंबर से परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड
- भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू: सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ - Khairy Kalan(Bhinga) News

