होमएग्ज़ाम्सUP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा - up board schools online attendance boosts to be exam centre
एग्ज़ाम्स

UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा - up board schools online attendance boosts to be exam centre

UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनने में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। .…

20 सितंबर 2026 को 08:02 am बजे
UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा - up board schools online attendance boosts to be exam centre

सौजन्य से:- Jagran

UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा

यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनने में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

HighLights

- 180 दिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्कूलों को मिलेगा 20 अंक

- राज्य और जिले की मेधा सूची में जगह बनाने वाले स्कूल भी पाएंगे महत्व

अमलेन्दु त्रिपाठी, जागरण, प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दे रखा है। एक सप्ताह पहले तक बहुत से संस्थान इसमें रुचि नहीं ले रहे थे। 34 जिलो में ऑनलाइन उपस्थिति का आंकड़ा 10 प्रतिशत भी नहीं था।

परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी

संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को यूपी बोर्ड के सचिव की ओर से नोटिस भेजा गया। अब स्थिति में सुधार है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का आंकड़ा करीब 30 प्रतिशत बढ़ा है। यह बदलाव परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा। ऐसे स्कूल स्वयं को बोर्ड परीखा में केंद्र बनाने के लिए मजबूती से दावेदारी कर सकेंगे।

इसआधार पर दिए जाएंगे स्कूलों को अंक

यूपी बोर्ड ने केंद्र निर्धारण की जो नीति बनाई है, उसमें यदि स्कूल की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों की उपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर न्यूनतम 180 कार्य दिवस में दर्ज की गई है तो उन्हें 20 अंक मिलेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्र बनने के लिए रेटिंग बढ़ाने में विद्यालय के विद्यार्थियों की मेधा भी सहायक है। यदि बोर्ड परीक्षा की राज्य स्तरीय सूची में छात्र-छत्राओं ने स्थान बनाया है तो 20 अंक, यदि जिला स्तर पर विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है तो 10 अंक दिए जाएंगे।

इसके अनुपालन से मजबूत होगा परीक्षा केंद्र बनना

इसी क्रम में स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन हो रहा है तो 10 अंक, पिछले सत्र में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90 से अधिक है तो प्रत्येक के लिए 10 अंक, यदि सभी कक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित हो रही हैं तो भी 10 अंक दिए जाएंगे। इन बिंदुओं के अनुपालन से स्कूल को परीक्षा केंद्र बनने के दावे मजबूत हो जाते हैं।

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में रामपुर अव्वल

यूपी बोर्ड के करीब 30 हजार माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कर रहे छात्रों के ऑनलाइन उपस्थिति में सुधार हुआ है। इस सूची में सब से ऊपर रामपुर जनपद है। यहां 92 प्रतिशत विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। इसके बाद चित्रकूट में 81 प्रतिशत, महोबा में 80 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 73 और जालौन में 68 प्रतिशत स्कूल व्यवस्था का अनुपालन कर रहे हैं।

कम उपस्थिति वाले जनपदों की समीक्षा शुरू

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि सबसे कम ऑनलाइन उपस्थिति मैनपुरी में 12 प्रतिशत, गोंडा में 13 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 16 प्रतिशत, लखनऊ में 17 प्रतिशत, गोरखपुर में 19 प्रतिशत, प्रयागराज में 35 प्रतिशत और और लखीमपुर खीरी में 38 प्रतिशत है। प्रत्येक सप्ताह 30 प्रतिशत से कम ऑनलाइन उपस्थिति वाले जनपदों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
एग्ज़ाम्स

एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम
एग्ज़ाम्स

डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम
एग्ज़ाम्स

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका
एग्ज़ाम्स

स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें
एग्ज़ाम्स

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें

एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया
एग्ज़ाम्स

एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
एग्ज़ाम्स

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू
एग्ज़ाम्स

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू

ताज़ा ख़बरें