होम›एग्ज़ाम्स›UP Board Exam 2027 : 52.55 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा देंगे, 82 हजार घटे: केंद्रों की संख्या भी होगी कम - up board exam 2027 52 lakh 55 thousand students this time in high school inter decrease than last time
एग्ज़ाम्स

UP Board Exam 2027 : 52.55 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा देंगे, 82 हजार घटे: केंद्रों की संख्या भी होगी कम - up board exam 2027 52 lakh 55 thousand students this time in high school inter decrease than last time

UP Board Exam 2027 : 52.55 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा देंगे, 82 हजार घटे: केंद्रों की संख्या भी होगी कम यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 52.55 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष से 82 हजार…

1 अक्टूबर 2026 को 03:02 pm बजे
UP Board Exam 2027 : 52.55 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा देंगे, 82 हजार घटे: केंद्रों की संख्या भी होगी कम
 - up board exam 2027 52 lakh 55 thousand students this time in high school inter decrease than last time

सौजन्य से:- Jagran

UP Board Exam 2027 : 52.55 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा देंगे, 82 हजार घटे: केंद्रों की संख्या भी होगी कम

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 52.55 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष से 82 हजार कम ...और पढ़ें

HighLights

- 27 नवंबर तक जारी होगी केंद्रों की सूची, परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटेगी

- नवीं और 11वीं में बढ़े पंजीकरण, सीसीटीवी से होगी परीक्षा की निगरानी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 सितंबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि तक करीब 52 लाख 55 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के लगभग 27.75 लाख और इंटरमीडिएट के करीब 24.80 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अंतिम आंकड़े चार-पांच दिन बाद जारी किए जाएंगे।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार की स्थिति

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार पिछले वर्ष हाईस्कूल में करीब 27.61 लाख और इंटरमीडिएट में 25.75 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस तरह पिछले वर्ष के करीब 53.37 लाख परीक्षार्थियों की तुलना में इस बार संख्या लगभग 82 हजार कम हुई है। खास बात यह है कि हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में उल्लेखनीय कमी आई है।

अगले सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी?

कक्षा नौ में करीब 27.60 लाख और 11वीं में 22.80 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 50.40 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 49.45 लाख थी। यानी अगले सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का आधार इस बार बढ़ा है।

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आनलाइन सॉफ्टवेयर से

UP Board Exam 2027 बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार करीब 80 से 90 हजार परीक्षार्थी कम होने के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम होने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा रहा है। 22 अक्टूबर तक साफ्टवेयर के माध्यम से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

छप रहीं तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं

बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज, लखनऊ और सभी जिलों में बनाए जाने वाले कमांड एंड कंट्रोल रूम से परीक्षा की आनलाइन निगरानी की जाएगी।बोर्ड परीक्षा के लिए करीब तीन करोड़ कापियां राजकीय मुद्रणालय में छापी जा रही हैं। पिछले वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के लेआउट में बदलाव किया गया था।

इसी प्रारूप में मिलेगी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट

UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने वर्ष 2023 से मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट के प्रारूप में बदलाव किया था। बोर्ड सचिव के मुताबिक नए प्रारूप में अब तक किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है। ऐसे में 2027 की बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को भी इसी पेपर और प्रारूप में मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश
एग्ज़ाम्स

CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका:  10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका: 10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए रामगढ़ में शुरू हुआ संपूर्ण शिक्षा अभियान
एग्ज़ाम्स

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए रामगढ़ में शुरू हुआ संपूर्ण शिक्षा अभियान

यूपी: प्रदेश के इन दो जिलों में नहीं होगी सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रवेश पत्र किए गए अपलोड
एग्ज़ाम्स

यूपी: प्रदेश के इन दो जिलों में नहीं होगी सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रवेश पत्र किए गए अपलोड

BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी
एग्ज़ाम्स

BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी

12 किमी दूर जंगल के रास्ते परीक्षा देने जाते छात्र:  वन्यजीवों का खतरा, पेरेंट्स चिंतित; चिल्हारी में केंद्र बनाने की मांग - Umaria News
एग्ज़ाम्स

12 किमी दूर जंगल के रास्ते परीक्षा देने जाते छात्र: वन्यजीवों का खतरा, पेरेंट्स चिंतित; चिल्हारी में केंद्र बनाने की मांग - Umaria News

आरबीएसई कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026: पूरा शेड्यूल देखें
एग्ज़ाम्स

आरबीएसई कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026: पूरा शेड्यूल देखें

RRB ALP CBT-II Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड - rrb alp cbtii result 2026 and cutoff released and candidates can download from here

ताज़ा ख़बरें