Inspiring Story: 59 की उम्र में 10वीं बोर्ड एग्जाम, गरीबी ने छीन लिया था पढ़ने का सपना, 37 साल बाद होगा पूरा
कौन हैं सिल्वेस्टर शडाप? सिल्वेस्टर शडाप, मेघालय में री भोई जिले के छोटे से गांव थाड्रैंग उमंगम गांव के रहने वाले हैं। साधारण परिवार से आने वाले शडाप की कहानी आसाधारण हैं। शडाप ने गरीबी को करीब से देखा है। पारिवारिक जिम्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
कौन हैं सिल्वेस्टर शडाप?
सिल्वेस्टर शडाप, मेघालय में री भोई जिले के छोटे से गांव थाड्रैंग उमंगम गांव के रहने वाले हैं। साधारण परिवार से आने वाले शडाप की कहानी आसाधारण हैं। शडाप ने गरीबी को करीब से देखा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का अहसास उन्हें बहुत छोटी उम्र में हो गया था।
नन्हें शडाप के छोटे-छोटे कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियां आ गई थीं। जिसकी वजह से उन्हें स्कूल तक छोड़ना पड़ा था। लेकिन कहते हैं न कि 'जिंदगी की धूप में जो हौसला न हारे, वही अपने सपनों की उड़ान को जिंदा रखते हैं।'
पढ़ाई से ज्यादा परिवार का सहारा बनना था
सिल्वेस्टर शडाप ने पीटीआई को बताया, 'आर्थिक तंगी के कारण मेरे लिए अपनी पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया था। उस समय, स्कूल से ज्यादा जरूरी परिवार का सहारा बनना था। साल बीत गए, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैंने कुछ अधूरा छोड़ दिया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 59 साल की उम्र में मुझे अपनी 10वीं कक्षा पूरी करने का एक और मौका मिलेगा।'
37 साल बाद 10वीं बोर्ड एग्जाम देंगे शडाप
अब सिल्वेस्टर शडाप की उम्र 59 साल हो गई है। भले ही हड्डियां थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन इरादे मजबूत हैं। इस उम्र में फिर से पढ़ाई शुरू करने का फैसला ही उनके दृढ़ निश्चय और अटूट हौसले को दर्शाता है। लगभग चार दशक बाद, उन्होंने फिर से किताबें उठाई हैं और 10वीं बोर्ड परीक्षा (SSLC Board Exam) में बैठने की तैयारी शुरू की है।
हालांकि, शडाप या अधिक उम्र में फिर से पढ़ाई शुरू करने वाले लोगो के सामने कई तरह की चुनौतियां भी हैं। क्योंकि जब वह छात्र थे, तब से सिलेबस में काफी बदलाव आ गया है। उन्हें ऐसे विषयों, पाठों और तरीकों के साथ तालमेल बिठाना पड़ रहा है जो पहले की तुलना में बहुत अलग हैं। मुश्किलों के बावजूद, शडाप परीक्षा की तैयारी करने के लिए दृढ़ हैं, जो दिसंबर में होनी है।
मेघालय बोर्ड का सेकेंड चांस प्रोग्राम
मेघालय सरकार और शिक्षा बोर्ड ने सेकेंड चांस लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया है। 'सेकंड चांस लर्निंग प्रोग्राम' मेघालय सरकार, मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) और मेघालय प्रोग्राम फॉर एडोलसेंट वेलबीइंग, एम्पावरमेंट एंड रेजिलिएंस (MPOWER) की एक संयुक्त पहल है।
इस प्रोग्राम के तहत उन लोगों को फिर से बोर्ड परीक्षा देने का मौका दिया गया है, जिन्हें अलग-अलग वजहों से पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी और अब फिर से पढ़ना चाहते हैं। मेघालय 10वीं SSLC बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर ऐसे कुल 9,767 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। ऐसे लोगों में शडाप सबसे उम्रदराज हैं, जिन्होंने पहले स्कूल छोड़ दिया था।
यह प्रोग्राम उन लोगों को औपचारिक शिक्षा में लौटने और 10वीं कक्षा पूरी करने का मौका देता है जिन्होंने पहले स्कूल छोड़ दिया था, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो। इसे बच्चों, युवाओं और अधिक उम्र के उन सीखने वालों की मदद के लिए बनाया गया है, जिन्हें आर्थिक, सामाजिक या व्यक्तिगत कारणों से अपनी स्कूली शिक्षा छोड़नी पड़ी थी।
इस प्रोग्राम के लिए मेघालय के सभी 12 जिलों में चल रही है और इसके तहत 171 लर्निंग और असेसमेंट सेंटर बनाए गए हैं। अकेले री भोई जिले में, 690 उम्मीदवारों ने प्राइवेट SSLC परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आरबीएसई कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026: पूरा शेड्यूल देखें

RRB ALP CBT-II Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड - rrb alp cbtii result 2026 and cutoff released and candidates can download from here

NEET PG 2026 Result OUT: Direct Link, Official Website, How to Download

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, स्कूलों को निर्देश जारी - Chhipa Barod (Baran) News

NEET-JEE या UPSC नहीं, ब्राजील का ENEM है दुनिया का दूसरा बड़ा एग्जाम, NET 14वें स्थान पर, नई रैंकिंग जारी

STET Dummy Admit Card 2026 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - stet 2nd dummy admit card 2026 released and candidates can download it with one click only

NEET-PG के 258 अभ्यर्थी जीरो या माइनस नंबर से फेल, 2.66 लाख ने दी थी परीक्षा

UPSSSC Enforcement Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, Direct Link से करें तुरंत डाउनलोड - upsssc enforcement constable final result 2026 released and here is direct link to download
ताज़ा ख़बरें
- NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026 LIVE: MCC counselling result link at mcc.nic.in
- पूर्व नक्सलियों ने किताब को बनाया हथियार, आठ ने पास की 10वीं की परीक्षा, भास्कर और 'नक्सल डॉ गीता' के हैं फर्स्ट डिवीजन
- UP Police PET: Admit Card हुआ जारी, 9 केंद्रों पर बदली परीक्षा की तारीख, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें नया शेड्यूल
- CBSE बोर्ड परीक्षा से पहले LOC में एक गलती पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे सुधार का मिल रहा आखिरी मौका
- Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए साॅल्वर को तीन साल की सजा
- यूपी पुलिस पीईटी परीक्षा: 9 केंद्रों पर बदली तारीख, अब 8 अक्टूबर को होगा टेस्ट - up police pet exam dates changed for 9 centers now oct 8
- बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को डायरेक्टरी होगी अपडेट
- गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू

