होम›एग्ज़ाम्स›RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट
एग्ज़ाम्स

RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का लिखित…

28 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

सौजन्य से:- etvbharat.com

RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है.

Published : September 28, 2026 at 9:48 PM IST

जयपुर: लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा में सफल रहे तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. बोर्ड ने नॉन टीएसपी और टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अलग-अलग सूची जारी की है.

10 हजार 644 पदों के लिए हुई थी परीक्षा : लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक के 10 हजार 644 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी. इनमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के 9 हजार 642 और टीएसपी क्षेत्र के 1 हजार 2 पद शामिल हैं. लिखित परीक्षा इसी वर्ष 5 जुलाई को दो पारी में आयोजित की गई थी.

रिजल्ट जारी करने के साथ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि परीक्षा परिणाम के साथ प्रश्नपत्र और मार्किंग से जुड़ी जानकारी भी जारी की है. परीक्षा के 12 सेटों में 6-6 प्रश्न डिलीट यानी हटाए गए हैं. इन प्रश्नों की जानकारी भी परिणाम के साथ दी गई है. इसके बाद वैध प्रश्नों के आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों का आकलन किया गया है.

पढे़ं : 874 JEN पदों के लिए 47 हजार से ज्यादा आवेदन, मैकेनिकल-इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा में सबसे कड़ा मुकाबला

तीन गुना अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट : लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से विज्ञापित पदों की तुलना में करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, यानी लिखित परीक्षा पास करने के बाद अब इन अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण में टाइपिंग टेस्ट देना होगा. नॉन टीएसपी और टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अलग-अलग सूची जारी की गई है. वर्ग के अनुसार कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों को टाइपिंग परीक्षा के लिए चुना गया है.

जनरल की कटऑफ 153.68 रही : परिणाम में जारी कटऑफ के अनुसार जनरल वर्ग की कटऑफ 153.68 अंक, एससी की 135.02, एसटी की 122.91, ईडब्ल्यूएस की 143.70, ओबीसी की 149.49 और एमबीसी की 142.15 अंक रही. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से अधिक सवालों में किसी भी विकल्प का गोला नहीं भरा, उन्हें परीक्षा के लिए अयोग्य माना गया है. ऐसे 1126 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है. बोर्ड ने पेपर-I और पेपर-II से जुड़ा विवरण भी परिणाम के साथ जारी किया है.

हाईकोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा परिणाम : अब लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टाइपिंग टेस्ट की तारीख और इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी. साथ ही बताया कि जारी किया गया परिणाम राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा. वहीं, आवेदन में गलत जानकारी देने या परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आने पर संबंधित अभ्यर्थी का परिणाम बाद में भी रद्द किया जा सकता है.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म - up sainik schools entrance exam applications released for admission to class 6 and 9 forms can be filled out until october 25

जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल
एग्ज़ाम्स

जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स

JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट
 - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft
एग्ज़ाम्स

JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर
एग्ज़ाम्स

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर

RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी:  10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी: 10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - Jaipur News

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं
एग्ज़ाम्स

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारणी जारी, 27 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारणी जारी, 27 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

ताज़ा ख़बरें