होम›स्किल्स›गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू

Gopalganj News : ग्राम पंचायतों में स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप समेकित विकास कार्ययोजना तैयार करने को लेकर कौशल विकास केंद्र में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया…

28 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

Gopalganj News : ग्राम पंचायतों में स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप समेकित विकास कार्ययोजना तैयार करने को लेकर कौशल विकास केंद्र में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए योजनाओं के चयन, प्राथमिकता निर्धारण और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.

गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी विकास कार्यों पर डीएम ने दिया जोर

डीएम समीर सौरभ ने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का चयन किया जाये और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाये. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे.

स्थानीय जरूरतों के आधार पर तैयार होगी समेकित योजना

डीडीसी ने बताया कि वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर विकास कार्यों की समेकित योजना तैयार की जानी है. इसमें जल, सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका तथा मौसम और आपदा न्यूनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है. योजनाओं के चयन में स्थानीय परिस्थितियों और पंचायतों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जायेगा.

चेकडैम, तालाब और ग्रामीण सड़क समेत कई कार्य होंगे शामिल

योजना के तहत चेकडैम, तालाब, ग्रामीण सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय भवन, कौशल केंद्र और भंडारण संरचनाओं सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाबद्ध किया जायेगा. बाढ़ से बचाव और उससे संबंधित आवश्यक कार्यों को भी कार्ययोजना में शामिल किया जायेगा.

मुख्य प्रशिक्षकों ने बताया कि विकसित ग्राम पंचायत योजना को संतृप्ति आधारित और भविष्य केंद्रित स्थानीय विकास योजना के रूप में तैयार किया जाना है. इसे विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुरूप तैयार करते हुए ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास की संभावनाओं का समेकित आकलन किया जायेगा.

प्रखंड स्तर पर संबंधित कर्मियों को भी दिया जायेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारी और कर्मी अपने-अपने प्रखंडों में ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे. इसके बाद पंचायतों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाओं का संकलन और समेकन करते हुए स्थानीय विकास की समेकित कार्ययोजना तैयार की जायेगी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार चौबे, एनईपी के निदेशक बैजू कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, वीबी-जी-राम-जी दिलीप पासवान, जिला वित्त प्रबंधक इंद्र विजय ओझा, यंग प्रोफेशनल संतोष कुमार सहित सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, बीएफटी और अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गाजीपुर में 'हुनर की पाठशाला' चलेगी:  नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा, ड्रीम लैब और फ्यूचर स्किल हब भी बनेंगे - Karahiya(Sevrai) News
स्किल्स

गाजीपुर में 'हुनर की पाठशाला' चलेगी: नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा, ड्रीम लैब और फ्यूचर स्किल हब भी बनेंगे - Karahiya(Sevrai) News

Mandi News: प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन और नई शिक्षा नीति का दिया प्रशिक्षण
स्किल्स

Mandi News: प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन और नई शिक्षा नीति का दिया प्रशिक्षण

AI सीखें सरकार से: फ्री ट्रेनिंग, ये हैं कोर्स
स्किल्स

AI सीखें सरकार से: फ्री ट्रेनिंग, ये हैं कोर्स

Sonipat News: विद्यार्थियों को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी
स्किल्स

Sonipat News: विद्यार्थियों को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी

ऊना: डीसी बोले- युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना
स्किल्स

ऊना: डीसी बोले- युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था
 - students will be prepared on the campus of purvanchal university
स्किल्स

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था - students will be prepared on the campus of purvanchal university

कौशल विकास के तहत दी स्वास्थ्य की जानकारी
स्किल्स

कौशल विकास के तहत दी स्वास्थ्य की जानकारी

गोल्ड सर्टिफिकेट पाने वाले 82 हेडमास्टरों को राजस्थान में लीडरशिप ट्रेनिंग, झारखंड की शिक्षा में बदलाव की तैयारी
स्किल्स

गोल्ड सर्टिफिकेट पाने वाले 82 हेडमास्टरों को राजस्थान में लीडरशिप ट्रेनिंग, झारखंड की शिक्षा में बदलाव की तैयारी

ताज़ा ख़बरें