CBSE तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्लास 6 के बच्चों को राहत, नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा - supreme court relief cbse class 6 exempt from 3language exam
CBSE तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्लास 6 के बच्चों को राहत, नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और CBSE को निर्देश दिया है कि कक्षा 7 के छात्रों को मिली तीन-भाषा फ्रेमवर्क से ...और पढ़े…

सौजन्य से:- Jagran
CBSE तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्लास 6 के बच्चों को राहत, नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और CBSE को निर्देश दिया है कि कक्षा 7 के छात्रों को मिली तीन-भाषा फ्रेमवर्क से ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 6 के छात्रों को राहत प्रदान की।
- तीसरी भाषा बोर्ड परीक्षा से मिलेगी कक्षा 6 को छूट।
- कक्षा 7 के छात्रों के समान ही छूट अब कक्षा 6 को।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से कहा कि वे क्लास 7 के छात्रों को तीन-भाषा वाले फ्रेमवर्क से जो छूट दी गई है, उसे मौजूदा क्लास 6 के छात्रों तक भी बढ़ाने पर विचार करें।
17 सिंतबर को शीर्ष अदालत ने CBSE से कहा था कि वह क्लास 6 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ने की नीति को 2027 से शुरू होने वाले अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने पर विचार करे।
CBSE के 29 जून के बयान के अनुसार, क्लास 7, 8 और 9 में पढ़ रहे मौजूदा बैच के छात्रों को क्लास 10 में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।
'क्लास 6 के छात्रों को भी वही छूट दें जो क्लास 7,8, 9 के छात्रों को दी गई'
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की बेंच ने केंद्र और CBSE की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि वे इस साल क्लास 6 के छात्रों को भी वही छूट दें जो क्लास 7,8, और 9 के छात्रों को दी गई है।
बेंच ने अपने आदेश में कहा, 'सॉलिसिटर जनरल ने बताया है कि लगभग 99 प्रतिशत स्कूलों ने तीसरी भाषा नीति को अपना लिया है और उन्हें ज़रूरी सुविधाएं दी गई हैं, और केवल लगभग 1.2 प्रतिशत स्कूलों ने ऐसा नहीं किया है। इसे देखते हुए, हम निर्देश देते हैं कि क्लास 6 के छात्रों को भी, क्लास 7 के छात्रों की तरह, वही छूट दी जाए जो क्लास 7 के छात्रों को दी गई है।'
चार हफ्ते में जवाब दाखिल करे CBSE- कोर्ट
कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई के लिए छह हफ्ते बाद की तारीख तय की और CBSE से कहा कि वह चार हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करे और जवाब दाखिल होने के दो हफ्ते के भीतर कोई जवाबी दलील हो तो वह भी दाखिल करे।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Meerut News: सीसीएसयू ने कृषि पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम किया घोषित

UP Police Constable PET Schedule 2026: 1 से 7 अक्टूबर तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

RRB Technician Bharti 2025 : 6557 पदों के लिए होगी तकनीशियन भर्ती, परीक्षा तिथि और शहर की सूची जारी - rrb technician bharti 2025 exam dates and city list out for 6557 posts

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 7वीं-8वीं की तरह छठी में भी तीसरी भाषा पर राहत, 10वीं में नहीं होगी इसकी बोर्ड परीक्षा

CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: कब आएगा सीबीएसई सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल? चेक करें संभावित डेट - cbse class 10 12 date sheet 2027 when will the cbse secondary and senior secondary timetable be released check the tentative dates

बिहार इंटर परीक्षा 2027: शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट शुरू

GATE 2027: फिर बदला IIT गेट का शेड्यूल, अब बिना लेट फीस इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन, नोट करें एग्जाम डेट्स

लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा: बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा - Lucknow News
ताज़ा ख़बरें
- पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News
- SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें
- बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म, जानें पात्रता
- JEE AIR 1 returned to IIT Kanpur inspired by Swades, now studies brain of a mosquito
- Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद, जानें मेरिट लिस्ट लिंक
- 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News
- AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges
- ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools - The Tribune

