RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी
RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब दसवीं की परीक्षा भी वर्ष में दो बार करवाने जा रहा है. जानिए ये बड़ा अपडेट... Published : October 5…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब दसवीं की परीक्षा भी वर्ष में दो बार करवाने जा रहा है. जानिए ये बड़ा अपडेट...
Published : October 5, 2026 at 11:00 PM IST
अजमेर: बारहवीं कक्षा की परीक्षा दो बार होने की प्रक्रिया सफल होने के बाद अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा भी वर्ष में दो बार करवाने जा रहा है. यानी पहली परीक्षा में कम अंक आने पर विद्यार्थी को दूसरी परीक्षा में अंकों में इंप्रूवमेंट लाने का मौका मिलेगा. राज्य सरकार से हरि झंडी मिलने के बाद बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने आदेश जारी कर दिए है. आदेशों के मुताबिक दसवीं की पहली परीक्षा फरवरी या मार्च में होगी, वही दूसरी परीक्षा मई माह में होगी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पहली परीक्षा पास करने वाला विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे पाएगा. पहली और दूसरी परीक्षा, जिसमें भी अंक बेहत्तर है वही अंकतालिका में जोड़े जाएंगे. शर्मा ने बताया कि तीन या इससे अधिक विषयों में पहली परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर दूसरी परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा. ऐसे विद्यार्थी को अगले वर्ष दोबारा से परीक्षा देनी होगी. दो विषयों में अंक कम आने पर विद्यार्थी को दूसरी परीक्षा में अंक में सुधार लाने का अवसर मिलेगा.
पढ़ें : RBSE : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा 27 नवंबर को तीन ग्रुप में होगी, आज से आवेदन शुरू
अब सप्लीमेंट्री परीक्षा ही होगी : सचिव शर्मा ने बताया कि पूर्व की तरह अब सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी, बल्कि दूसरी परीक्षा होगी. ऐसे विद्यार्थियों का पहली परीक्षा का परिणाम Raj A Vault में रखा जाएगा. इसके माध्यम से विद्यार्थी अस्थाई रूप से 11वीं कक्षा में दाखिला ले पाएंगे. इसके लिए दो विषय में विद्यार्थी के 33 फीसदी से कम अंक होने चाहिए. दूसरी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद दाखिला स्थाई हो जाएगा.
पहली परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : उन्होंने बताया कि नियमानुसार विद्यार्थियों को पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. अनिवार्य विषयों, व्यवसायिक, तीसरी भाषा संस्कृत में से किन्हीं 3 विषयों में सुधार के लिए विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. शर्मा ने बताया कि पहली और दूसरी परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी को रिचिंग और रिटोटलिंग का भी अवसर मिलेगा, इसके लिए विद्यार्थी वही विषय चुन सकते हैं जिनकी उन्होंने दूसरी परीक्षा दी है.
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed

NEET UG ranks among worldâs 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...

राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री व्यवस्था खत्म

बड़ी खबर: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार, मई में दूसरा मौका; लागू होगा बेस्ट ऑफ टू नियम

राजस्थान दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म: अब साल में फरवरी-मार्च में होगा एग्जाम, तीन विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका - Tonk News

इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे - munger college exam blunder students marked absent in results
ताज़ा ख़बरें
- हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
- अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका
- राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा: पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री - Ajmer News
- UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 9वीं-11वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
- भारत में बिना प्रवेश परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज 2026
- जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा
- JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th
- Delhi University revises publication rules for academic purposes

