JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th
JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 में शामिल होने के लिए 75% उपस्थिति अनिव…

सौजन्य से:- Jagran
JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 में शामिल होने के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य कर ...और पढ़ें
HighLights
- मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा 2026-27 में 75% उपस्थिति अनिवार्य।
- कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की स्कूलों द्वारा विशेष निगरानी।
- अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित उपस्थिति जरूरी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की है।
निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है। जैक के निर्देश के बाद जिले के स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
स्कूल प्रबंधन को कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी अटेंडेंस बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है।
कम अटेंडेंस वाले विद्यार्थियों पर नजर
जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए कहा जा रहा है। स्कूल स्तर से ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्हें बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जानकारी दी जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज करने और सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह नियम महत्वपूर्ण है। परीक्षा की तैयारी और पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ निर्धारित उपस्थिति मानक पूरा करना भी जरूरी होगा।
जानें क्या है नियम
- मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी।
- कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की स्कूल स्तर पर निगरानी।
- अभिभावकों से संपर्क कर नियमित स्कूल भेजने की अपील।
- विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश।
- बोर्ड परीक्षा से पहले निर्धारित उपस्थिति पूरी करने पर जोर।
विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की सलाह दी गई है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, उन्हें नियमित स्कूल लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर अभिभावकों से भी संपर्क किया जा रहा है। अभी समय है, विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल आकर अपनी उपस्थिति बढ़ा सकते हैं। अभिभावकों से भी बच्चों की स्कूल उपस्थिति पर नजर रखने की अपील की जा रही है।
-संदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भारत में बिना प्रवेश परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज 2026

जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा

यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप

10वीं के बोर्ड में अब रटने की बजाय समझ और तर्क से देनी होगी परीक्षा - Bhopalgarh News

St. Peter s Engineering College, Hyderabad | Admissions Open Now 9959222269 | 9032008578 | RTV | RTV Digital

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 फॉर्म (UP ITI Admission 2026 Form) : आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, तिथि जानें

रेलवे तकनीशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी
ताज़ा ख़बरें
- Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप
- SSC GD Constable result 2026 expected soon at ssc.gov.in: Check result date, PDF, cut-off and steps to download
- NEP 2020: Mumbai University students voice syllabi dilution, exam issues
- CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं डेटशीट इसी वीक आने की उम्मीद, इस महीने में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम - cbse date sheet 2027 cbse class 10 and 12 date sheets expected this week practical exams to be held this month
- NEET UG 2026 re-test result by July 20, NTA assures no delay in MBBS academic year
- UP Home Guard Final Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में चेक करें जिला-वाइज परिणाम - up home guard final result 2026 uppbpb home guard recruitment final result released check district wise results with a single click
- NPrep: AI-Powered Edtech Startup Transforming Nursing Exam Preparation In India
- 'Authorities Not Allowing Food Inside,' Say Students as Protest at Ambedkar University Delhi Enters 8th Day

